Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
10-Nov-2023

चुनाव के बीच MP में भाजपा को लगा तगड़ा झटका! इस नेता ने.... ग्वालियर अंचल में भाजपा को बड़ा झटका लगा मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर तेज हो गया है। टिकट ना मिलने से नाराज नेता दल बदल कर अपनी पार्टी का खेल बिगाड़ने में लगे हुए है। इसी कड़ी में ग्वालियर अंचल में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक बृजेंद्र तिवारी ने अपने 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओ के साथ गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। साथ ही पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य के चाचा ने भी कांग्रेस का दामन थामा है। लाल सिंह के चाचा गोहद के वरिष्ठ बीजेपी नेता नारायण सिंह है जो अब कांग्रेसी हो गए हैदोनो को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह औऱ नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है। घायल अवस्था में ही चुनाव प्रचार में जुट गए महू में कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार​​​​​ इलाज के बाद फिर घायल अवस्था में ही चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वह ग्राम कोदरिया में जनसंपर्क के दौरान घायल हो गए थे। उनके पैरों में माला उलझ गई थी। इससे वह गिर गए थे। एक महिला ने नशेड़ी की चप्पल से जमकर पिटाई की नर्मदापुरम के इटारसी बस स्टैंड पर एक महिला ने नशेड़ी की चप्पल से जमकर पिटाई की। चप्पल मार-मारकर नशेड़ी का नशा का भूत उतार दिया। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला से उस नशेड़ी को छुड़ाया। जिसके बाद महिला का गुस्सा शांत हुआ। धनतेरस पर महाकाल की भस्म आरती उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में धनतेरस पर भस्म आरती के साथ दीप उत्सव की शुरुआत हुई। शुक्रवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जलाभिषेक किया गया। इसके बाद दूध दही घी शहद फल के रस से बने पंचामृत से अभिषेक कर पूजन हुआ फिर बाबा को भस्म चढ़ाई गई। धनतेरस पर बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया।