Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
09-Nov-2023

मोदी बोले- जहां-जहां कांग्रेस आई तबाही लाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सतना की चुनावी सभा में कहा मतदान से पहले ही कांग्रेस का झूठ का गुब्बारा फूट गया है। कांग्रेस के पास मध्यप्रदेश के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। कांग्रेस के थके-हारे चेहरों में MP के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखता। इसीलिए MP को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। जहां-जहां कांग्रेस आई वहां तबाही लाई। प्रियंका बोलीं-भाजपा वाले लाड़ली बहना से चुनाव जीतेंगे क्या कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज एमपी के चित्रकूट में हैं। उन्होंने मझगवां के मिचकुरिन में जनसभा में कहा शिवराज सरकार ने 22 हजार घोषणाएं की होंगी लेकिन पूरी केवल 22 ही पूरी कीं। भाजपा वाले लाड़ली बहना से चुनाव जीतेंगे क्या? 18 साल से सरकार चला रहे पहले घोषणा क्यों नहीं की? सोम ग्रुप ने गार्ड-सुपरवाइजर के खातों में जमा किए रुपए भोपाल में सोम ग्रुप पर आयकर विभाग की कार्रवाई गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी है। अब तक की जांच में सामने आया है कि ग्रुप ने बोगस खातों से कर्मचारियों के खातों में राशि जमा की जाती थी। शैल कंपनियों से मनी ट्रांजेक्शन का भी खुलासा हुआ है। कांग्रेस प्रत्याशी सिंघार पर FIR: धार जिले के गंधवानी में गुरुवार सुबह कांग्रेस प्रत्याशी उमंग सिंघार पर केस दर्ज किया गया है। बुधवार रात उनके प्रचार वाहन से अंग्रेजी शराब की 26 पेटियां पकड़ी गईं। सिंघार के अलावा गाड़ी के ड्राइवर सीताराम केशरिया और गाड़ी में मौजूद सचिन मुलेवा को भी आरोपी बनाया गया है। किन्नरों ने की ऑटो चालक से मारपीट जिला मुख्यालय के सबसे व्यस्ततम शंकर मंदिर तिराहे पर किन्नरों ने पूर्व विधायक शबनम मौसी की उपस्थिति में ऑटो चालकों के साथ मारपीट कर दी थी। स्थानीय लोगों ने मारपीट को रोकने और बीच बचाव करने का प्रयास किया जिनके साथ किन्नरों ने अभद्रता कर दी। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने किन्नरों की पिटाई कर दी।