Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
31-Oct-2023

रतलाम शहर कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा का जनसंपर्क अभियान सोमवार को हिम्मतनगर से प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने स्थानीय निवासी हरीसिंह चौहान के यहां बिल्वपत्र वृक्ष के जोड़े का पूजन कर भगवान शिवजी का जल अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा को स्थानीय महिला ने पानी की समस्या बताई। दादा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर पूरे नगर को दोनों समय जल दूंगा। तत्पश्चात क्षेत्र की बड़ी संख्या में निवासरत जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा और कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि हम आपको ही जीतेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने आश्वासन दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही आपको सारी योजनाओं का जल्द ही लाभ प्राप्त होगा। दादा के समर्थकों ने क्षेत्र की जनता से हाथ के पंजे का निशान पर मतदान कर कांग्रेस को विजय बनाने का आह्वान किया।