मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते नामांकन जमा करने की प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई है। आखिरी दिन सीहोर जिले की इछावर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं समर्थकों और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। वह सुबह क्षेत्र के दशहरा मैदान गिलावानी माता मंदिर से रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपना नामांकन जमा किया। जिसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर इस चुनाव में मैं नही मेरे इछावर विधानसभा के एक एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के झांसे में न आए। प्रदेश और क्षेत्र में बदलाव की लहर चल रही है। इछावर क्षेत्र में भेदभाव की राजनीति करने वाले को जनता हराने वाली है।