सचिवालय में सतर्कता सप्ताह के अन्तर्गत भ्रष्टाचार का विरोध करें राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सतर्कता विभाग में 103 नए पद सृजित करने के साथ ही विभाग की कार्यप्रणाली को प्रभावी रूप से और बेहतर बनाने के लिए सर्विलांस व तकनीकी विशेषज्ञों की टीम का गठन किया जायेगा। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा भी दिलाई। साथ ही अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सतर्कता विभाग के कार्मिकों को सम्मानित भी किया। मंगलौर विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फेल गई आज सुबह जैसे ही लोगो को उनके दिल्ली के एक अस्पताल में देहतन्त कई खबर मिली उसके बाद से ही उनके बसपा कार्यलय और आवास पर लोगो का जमावड़ा लगना शुरू हो गया मंगलोर विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के देहांत पर कांग्रेस ने शोक प्रकट किया है। कांग्रेस प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि इस क्षति की पूर्ति नहीं की जा सकती है। दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने कहा कि हाजी सरवत करीम अंसारी काफी संघर्षशील नेता थे। इन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने हाजी सरवत करीम अंसारी के परिजनों और शुभचिंतकों को सांत्वना भी दी। उद्यान विभाग में हुए घोटाले को लेकर आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा शहीद भगत सिंह चौक पर सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया और जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने का प्रयास किया तो पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया गया जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है और विपक्ष को उसका काम करने से रोक रही है जिसका जवाब आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को देगी उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर विकास को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं जहां एक तरफ भाजपा इन्वेस्टर को लेकर काफी खुश दिखाई दे रही है और उत्तराखंड के विकास के नाम पर दावे भर रही है वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज पत्रकारों को बताया कि भाजपा केवल दिखावा कर रही है