Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
25-Oct-2023

1. पातालकोट एक्सप्रेस में भांडई रेलवे स्टेशन में लगी आग छिंदवाड़ा से फिरोजपुर जा रही पातालकोट एक्सप्रेस में आगरा के भांडई रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब पातालकोट के दो डिब्बों में आग लग गयी जिससे यात्रियों में दहशत और भगदड़ मच गई। ट्रेन को रोककर सभी यात्रियों को सकुशल उतार लिया गया। हादसा रेल मंडल में भांडई रेलवे स्टेशन के पास शाम पौने चार बजे की बताई जा रही है। वहीं अधिकारियों द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 2. विभव सागर जी महाराज ने कमलनाथ को दिए शुभाशीष दिगम्बर जैन समाज द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने दीक्षा ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है जहां आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पहुचकर छिंदवाड़ा आए आचार्य विभव सागर महाराज से आशीर्वाद लिया एवं आचार्य श्री से जिले सहित सम्पूर्ण प्रदेश में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। 3. पांढुर्ना में कमलनाथ ने जनसभा को किया सबोधित बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नंदनवाड़ी के तत्वाधान में ग्राम पाठई पहुंच कर कांग्रेस के उम्मीदवार वर्तमान विधायक निलेश उईके के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित किया कमलनाथ द्वारा अपने पुराने दिनों को याद करते हुए ग्राम की सड़कों एवं ग्राम के पुराने परिचितों का उल्लेख करते हुए उनके द्वारा किए गए विकास कार्य की जानकारी ग्रामीणों को दी एवं अपने 15 महीने के मध्य प्रदेश में सरकार होने पर किसानों के लिए कर्ज माफी से लेकर किए गए प्रयासों की जानकारी दी। 4. सैंकड़ो कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं से लेकर कार्यकर्ता तक बड़ी संख्या में दोनों पार्टी से मोहभंग होते नजर आ रहा है ऐसे में आज नगर के भाजपा कार्यालय में कांग्रेस के हर्राई क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ो युवा भाजपा में शामिल हुए। शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या 300 से अधिक है जहां वे भाजपा कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हुए। 5. बंगाली समाज के सिंदूर खैला उत्सव में पहुंची प्रियानाथ कांग्रेस नेत्री प्रिया नकुलनाथ ने दशहरा के पावन पर्व पर मोहन नगर न्यू बंगाली सांस्कृति मंच के तत्वावधान में दुर्गा पंडाल में माता की आराधना के उपरांत “सिंदूर खैला” उत्सव में सम्मिलित होकर सभी स्त्रियों के सौभाग्यवती होने की कामना की। साथ ही प्रियानाथ ने मोहखेड़ विकासखण्ड के प्रमुख ग्राम कामठी चारगांव भाजीपानी पालामऊ व गोरेघाट का भ्रमण कर महिला समूहों एवं आमजन से सौजन्य भेंट की। 6. 2 बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत एक युवक की मौत नरसिंहपुर रोड नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक आपस में टकराने से एक युवक की मौत हो गयी वहीं एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना इतनी भयावह थी कि बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार घटना धर्मटेकड़ी चौकी अंतर्गत नेर रोड की है पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। 7. चौरई विधानसभा कार्यालय का हुआ उदघाटन विधानसभा चुनाव से पूर्व चौरई में विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन किया गया इस दौरान भाजपा के बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ने चौरई विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार लखन वर्मा के साथ में कार्यालय का उद्घाटन किया साथी कार्यकर्ताओं से संबोधन किया। 8. विशाल इनामी दंगल का हुआ आयोजन प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दशहरा के दूसरे दिन दशहरा मैदान में विशाल इनामी दंगल का आयोजन किया गया जिसमें दूर-दूर से आए पहलवानों ने अपना दम आजमाया। विशाल इनामी दंगल 64 वर्षों से या आयोजन करते आ रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष दंगल की इनामी राशि 201 रुपए से लेकर 20000 रुपए तक का नगद इनाम रखा गया था। 9. भक्तों ने दी माता को नम आंखों से विदाई नगर में विराजित माता की प्रतिमाएं का विसर्जन का दौर सुबह से ही जारी है इसी क्रम में आज दशहरा पर्व के बाद में माता जी की विसर्जन के लिए नगर भृमण कर विसर्जन के लिए ले जाया गया। जिसमे श्री बड़ी माता मंदिर के द्वार मूर्ति विसर्जन के लिए ढोल गाजे बाजे के साथ में माताजी नगर भ्रमण को निकली और आतिशबाजियों के साथ माता का विसर्जन किया गया। साथ ही नगर की अन्य प्रतिमाओं का भी नगर भृमण कर विसर्जन किया गया। 10. दशहरा जुलूस में दिया मतदाता जागरूकत का संदेश स्वीप गतिविधि के अंतर्गत हर जगह मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है इस वर्ष अलग अलग अंदाज में लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है कभी गरबा तो कभी दुर्गा पंडाल वही मंगलवार को आयोजित दशहरा जुलूस में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।