MP में कांग्रेस ने बदले प्रत्याशी! 4 सीटों पर प्रत्याशी बदले मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने चौथी सूची जारी कर 4 सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। तीन बार में 230 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शन और बगावत को देखते हुए पार्टी ने ये फैसला लिया है। कांग्रेस ने सुमावली में कुलदीप सिकरवार की जगह मौजूदा विधायक अजब सिंह कुशवाह पिपरिया (नर्मदापुरम) में गुरुचरण खरे की जगह वीरेंद्र बेलवंशी बड़नगर (उज्जैन) में राजेंद्र सिंह सोलंकी की जगह विधायक मुरली मोरवाल और जावरा (रतलाम) में हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को उम्मीदवार बनाया है। पूर्व विधायक बोलीं- कमलनाथ-दिग्विजय की बंधक बनी कांग्रेस जिले की पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सविता दीवान शर्मा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की राह पर चलती नजर आ रही हैं। सविता दीवान शर्मा कांग्रेस से नाराज दिखाई दे रही हैं। पूर्व में सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने से पहले जिस बात को लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। उसी बात को सविता दीवान शर्मा ने अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर किया है। सविता दीवान शर्मा ने मंगलवार रात सवा नौ बजे अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा- उसूलों पर जहां आंच आए टकराना जरूरी है जो जिंदा हों तो फिर जिंदा नजर आना जरूरी है। पचमढ़ी सबसे ठंडा टेम्प्रेचर 11 डिग्री मध्यप्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के सभी शहरों में रात का टेम्प्रेचर 20 डिग्री के नीचे आ गया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा है। यहां पारा 11 डिग्री तक पहुंच गया है। बैतूल रायसेन राजगढ़ छिंदवाड़ा मंडला रीवा उमरिया और मलांजखंड भी सबसे ठंडे हैं। 250 फीट की लंका 1.18 मिनट में भस्म विजयादशमी के मौके पर मंगलवार को प्रदेशभर में बुराई के प्रतीक रावण मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। प्रदेश में रावण का सबसे ऊंचा 111 फीट का पुतला इंदौर में जलाया गया। यहां 250 फीट की लंका 1 मिनट 18 सेकंड में भस्म हो गई। भोपाल के छोला दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में रावण दहन किया गया। भोपाल के ही कोलार में 105 फीट के पुतले जलाए गए।