मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बंगाली कॉलोनी नानकमत्ता पहुंचकर श्री श्री मां दुर्गा मंदिर का लोकार्पण किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर के सौंदर्यीकरण नानकमत्ता क्षेत्र के विकास हेतु मिनी मास्टर प्लान बनाने की भी घोषणा की। मंदिर परिसर पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्मृति स्वरूप दुर्गा माता की प्रतिमा भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी को भक्ति और शक्ति के प्रतीक दुर्गा महोत्सव शारदीय नवरात्र विजयादशमी भैया दूज गोवर्धन पूजा रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी विजयदशमी पर भगवान बदरी विशाल के कपाट शीतकालीन में बंद करने की तिथि घोषित कर दी गई.18 नवंबर को शाम 3 बजकर 33 मिनट पर भगवान बदरी विशाल के कपाट शीतकाल में बंद हो जाएंगे l आज विजयदशमी के अवसर पर भगवान बदरी विशाल की कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई है. आगामी 18 नवंबर को शाम 3 बजकर 33 मिनट पर भगवान बदरी विशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे. 11 वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द होने की तिथियाँ विजयदशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर में पंचाग गणना के अनुसार घोषित कर दी गयी है! भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मन्दिर घोषित तिथि के अनुसार इस बार भगवान केदारनाथ के कपाट आगामी 15 को भैयादूज पर्व पर वृश्चिक लगन में प्रातः 8:30 बजे शीतकाल के लिए बन्द कर दिये जायेगें ! पौड़ी जिले राठ महाविद्यालय परिसर में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं श्रीनगर विधानसभा से पूर्व विधायक गणेश गोदियाल के बेटे के शादी समारोह को लेकर कांग्रेस के कई नेता पैठाणी के राठ महाविद्यालय परिसर पहुंचे और विवाह समारोह को लेकर परिवार को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जहां पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हेलीकॉप्टर से राठ महाविद्यालय पहुंचे तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने भी राठ महाविद्यालय पहुंच विवाह समारोह में शिरकत की। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी विवाह समारोह में शामिल हुए। तो वहीं सभी नेताओं ने जहां परिवार को विवाह समारोह के लिए शुभकामनाएं दी तो वहीं हरक सिंह रावत ने कहा कि गणेश गोदयाल का सरल स्वभाव हर ग्रामीण के दिल में एक खास जगह बनाए हुए है। खबर उत्तरकाशी से है जहा आज विजय दशमी के अबसर पर यमनोत्री धाम के कपाट बन्द करने की तिथि घोषित कर दी गयी है मां यमुना के कपाट 15 नवंबर को भैयादूज के बाद वैदिक मंत्र उच्चारण द्वारा 11बजकर 57 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त पर बन्द कर दिए जायेंगे इसी दिन मां यमुना की उत्सव डोली भगवान सोमेश्वर की अगुवाई मे शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी और शीतकालीन के 6 मास के लिए मां यमुना के दर्शन खरसाली में किए जाएंगे