Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
23-Oct-2023

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को रोकने के लिए पिछोर से कांग्रेस के विधायक केपी सिंह को शिवपुरी सीट से टिकट दिया गया लेकिन सिंधिया डर के मारे भाग गए। दिग्विजय सिंह सोमवार को मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव में कैंडिडेट्स का चयन सबसे खराब काम है। टिकट बदलने की संभावनाओं पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं इसके लिए अधिकृत नहीं हूं। सीएम शिवराज सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि इतना बड़ा झूठा और नाटक-नौटंकी करने वाला मुख्यमंत्री मैंने आज तक नहीं देखा। अब तो नरेंद्र मोदी भी इनसे खतरा महसूस कर रहे हैं कि ये हमसे बड़े नौटंकीबाज कैसे हो गए?