Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
23-Oct-2023

उत्तराखंड के CM धामी ने नवरात्रि उद्यापन कर विधि-विधान से किया कन्या-पूजन | EMS TV 23-Oct-2023 #uttarakhandlive #uttrakhandnews #hindinews मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शारदीय नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर वैष्णवी शक्ति माँ महामाया जगत जननी आदिशक्ति भगवती की उपासना को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का उद्यापन कर हवन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधि-विधान से कन्या-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने आद्याशक्ति परब्रह्म स्वरूपा देवी माँ से राज्य की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की है। 24 अक्टूबर को दशहरे पर्व मनाया जाएगा जिसको लेकर कारीगर पुतले तैयार कर रहे है।।आपको बता दें कि रुड़की नेहरू स्टेडियम में पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।वही पिछले 15 दिनों से पुरकाजी का एक मुस्लिम परिवार रावणकुंभकरणमेघनाथ के पुतले के साथ साथ इस बार ड़ेंगू का भी पुतला तैयार कर रहे है।।आपको बता दें कि इस बार इस बार 65 रावण 45 कुंभकरण40 मेघनाथ के साथ ड़ेंगू का भी पुतला बनाया जा रहा है ये परिवार पिछले 35 सालों से पुतले बनाने का काम कर रहा है।इसे साफ जाहिर होता है कि ये कारीगर अपनी रोजी रोटी के साथ हिन्दू मुस्लिम एकता का संदेश भी दे रहे है। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा है कि इस बार बदरी केदार धामों में तीर्थयात्रियों की संख्या का नया कीर्तिमान स्थापित होगा। बता दें कि बद्रीनाथ धाम में अबतक करीब 16 लाख 25हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बदरी विशाल जी के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित किया है धाम में आजएक बार फिर से मौसम ने करवट बदली तो हल्की बारिश के साथ बर्फ की फुहारों ने बदरी पुरी का तापमान प्रभावित किया है बावजूद इसके धाम में लगातार श्रद्धालुओ की आमद बढ़ती जा रही है वन कर्मियों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से पहली बार उत्तराखंड में भागीरथी वृत्त तीन दिवसीय वन खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन करने जा रहा है। यह आयोजन 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक गांधी स्टेडियम बुराड़ी नई टिहरी में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में राज्य के 5 वृत्तों के 400 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं इन प्रतियोगिताओं की खास बात यह है कि इस बार महिलाओं की टीम भी खेलकूद में हिस्सेदारी कर रही हैं। भागीरथी वृत्त के वन संरक्षक धर्म सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल होंगे। उन्होंने बताया कि लोक सांस्कृतिक संध्या में मंगेश डंगवाल और पार्टी तथा बुटोला एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने माँ सिद्धिदात्री को समर्पित महानवमी के पावन पर्व के दिन पर केदारपुरम स्थित राजकीय शिशु सदन में नौ देवी स्वरूपा नौ कन्याओं की पूजा अर्चना की।इस अवसर पर मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट अधिक्षिका सुनीता सहित समस्त स्टाफ व प्यारे-प्यारे बच्चे उपस्थित रहे। रेखा आर्या ने पहले कन्याओं के पांव पखारे व इसके बाद उन्हें चुनरी उड़ाकर माथे पर तिलक लगाया और उन्हें भोजन कराया। उन्होंने कन्या पूजन के पहले आदि शक्ति मां भगवती दुर्गा की पूजा अर्चना कीउसके बाद मां दुर्गा के विभिन्न नौ रूपों के प्रति कन्याओं की पूजा अर्चन की और विधि विधान और श्रद्धा और सम्मान का भाव रखते हुए इस कार्य को संपन्न किया।