Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
19-Oct-2023

1. प्रदेश का भविष्य बचाने नकुलनाथ ने की जनता से अपील चौरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केदारपुर कुण्डा व साजपानी में जिले के सांसद नकुलनाथ ने विशाल जनसभाओं को सम्बोधित कर कांग्रेस के पक्ष में अपना समर्थन देकर फिर से कमलनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की आमजन से अपील की। अपने उदबोधन में सांसद ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जब-जब जिले की सभी विधानसभाओं में कांग्रेस की विजय हुई है तब-तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है और हमें मिलकर फिर यह इतिहास दोहराना है और प्रदेश के सतत विकास के लिये स्थायी टिकाऊ और बहुमत वाली कांग्रेस सरकार का गठन कर कमलनाथ को पुन: प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। 2. नकुलनाथ ने चखी चाट और लिया मिठाई का आंनद इन दिनों सांसद नकुलनाथ चुनाव प्रचार के चलते छिंदवाड़ा प्रवास पर है जहां वे दिनभर की व्यस्तता के बाद थकान को दूर करते नज़र आये और नगर के फूड स्टॉल में देसी घी से बनी चाट का आनंद लेते दिखाई दिए। साथ ही चाट के बाद समीप ही स्थित मिठाई की दुकान में मिठाई का भी लुफ्त उठाते दिखाई दिए। 3. कांग्रेस थके हुए नेता के साथ चुनाव लड़ रही है - पटेल केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने लहगडुआ में लगी चौपाल में ग्रामीणों से कहा कि गरीब के बेटे ने प्रधान मंत्री बनकर देश के गरीबों को सम्मान से जीने का हक दिया है। गरीब मजदूर किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण उनके सम्मान और उन्हें आर्थिक रूप से संबल बनाने का कार्य अगर किसी ने किया है तो वो भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। भाजपा की सरकार बनने के बाद ही लोगों को ये एहसास हुआ की जनता की चुनी हुई सरकार जनता के हित के लिए कार्य करती है। वहीं आज भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को कांग्रेस पार्टी का थका हुआ नेता बताया और कहा कि कांग्रेस पार्टी थके हुए नेता के फेस को लेकर चुनाव लड़ रही है निश्चित ही भाजपा छिंदवाड़ा की सातों सीटों पर अपना परचम लहराने जा रही है। 4. कल तीन दिवसीय प्रवास पर छिन्दवाड़ा आयेंगे कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आज तीन दिवसीय प्रवास पर छिन्दवाड़ा आगमन होने जा रहा है। आगमन उपरांत वे विभिन्न राजनीतिक सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होंगे। सांसद कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को सुबह 11 बजे विशेष वायुयान से इमलीखेड़ा हवाई पट्‌टी पर आगमन होगा। जिसके बाद दोपहर 12 बजे रानी की कोठी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात दोपहर 12.30 बजे होटल करण में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। दोपहर 1.05 बजे शिकारपुर आगमन होगा पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। 5. 1700 रुपए की रिश्वत लेते धराया प्रतिलिपिकार आज दोपहर कलेक्टर कार्यालय के प्रतिलिपि शाखा में पदस्थ प्रतिलिपिकार नीरज तिवारी को 1700 की रिश्वत लेते रंगे हाथों लोकायुक्त ने पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार तामिया निवासी अजय गड़ेवाल को न्यायालय कार्य के लिए अपने भूमि संबंधी दस्तावेजों की आवश्यकता थी। लंबे समय से कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद अर्जेंट में नकल निकालने के नाम पर नीरज तिवारी द्वारा पैसों की मांग की गई थी। इसकी शिकायत उनके द्वारा लोकायुक्त क्यों की गई आवेदक की शिकायत पर आज लोकायुक्त ने नीरज को रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त की टीम में कमल उईकेभूपेंद्र दीवानजुबेर खान सामिल थे। 6. कृषि उपज मंडी का किया आकस्मिक निरीक्षण खरीफ की फसल की आवक के दृष्टिगत आज कृषि उपज मंडी में निरीक्षण करने पहुंचे। कृषि मंडी अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी के अंदर चल रहे निर्माण कार्यों की निरीक्षण किया साथ ही आने वाले के सीजन में किसानों को कोई परेशानी ना हो जिसको देखते हुए रोड लाइट पानी को लेकर भी चर्चा की इस दौरान कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष प्रतीक शुक्ला और एसडीएम सुधीर जैन कृषि उपसंचालक जितेंद्र कुमार सिंह सी सहित कृषि उपज मंडी के सचिव और व्यापारी उपस्थित थे। 7. गरबा में पंजाबी थीम रखने से सिख समाज का आक्रोश जिले भर में गरबा का आयोजन जगह जगह पर हो रहा है गरबे में अलग अलग थीम रखी जाती है इस वर्ष भी कुछ जगहों पर पंजाबी थीम रखी गयी थी कार्यक्रम के बाद कुछ युवाओ द्वारा जो कि सिख वेशभूषा में थे उन्हें कुछ आपत्तिजनक हरकत करते देखा गया। जिसके बाद से ही समाज के लोगों में आक्रोश है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजनकर्ताओं से निवेदन किया गया है कि आगे से गरबा में पंजाबी थीम न रखी जाए। 8. पंचमी महाआरती का विशेष आयोजन किया गया। नगर शक्ति पीठ श्री बड़ी माता मंदिर में आज पंचमी के अवसर पर मां का अन्नपूर्णा स्वरूप से विशेष श्रृंगार किया गया। जिसमें श्री बड़ी माता सेवादारों के द्वारा विगत 2 दिवस के अथक प्रयासों से 21 प्रकार अन्न सामग्रियों से मातारानी का गर्भगृह वस्त्र स्वर्ण मुकुट ज्वेलरी से मातारानी का सुंदर स्वरूप में श्रृंगार किया गया। पंचमी की शुभ तिथि के अवसर से प्रात: काल से ही भक्तों की बड़ी संख्या में मातारानी के श्रृंगार दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं 51 जोड़ो द्वारा महाभिषेक भी किया गया। 9. शिव तांडव ग्रुप ने मचाई धूम आई तुझा आशीर्वाद समिति शिव तांडव ग्रुप सोनाखार द्वारा लालबाग शारदा मंदिर में 70 सदस्यों की टोली द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। शिव तांडव ग्रुप सोनाखार सनातन धर्म का प्रचारक हैग्रुप का उद्देश्य हिन्दू धर्म से जुड़े लोगो को जगाना एवं धर्म के प्रति अपनी आस्था को बढ़ाना है। विगत 4 वर्षो से हर मन्दिरो एवं पंडालो मे अपनी प्रस्तुति निशुल्क निस्वार्थभाव से दे रहा है। 10. शिर्डी सांई बाबा पुण्यतिथि पर होगा भव्य आयोजन सच्चिदानंद सेवा समिति के द्वारा शिर्डी सांई बाबा की पुण्यतिथि पर भव्य और दिव्य समारोह आयोजित किया गया है। जिसमे 24 अक्टूबर को काकड़ आरती के साथ अभिषेक कार्यक्रम के बाद विशाल भण्डारा का कार्यक्रम होना है जिस संबंध में कार्यक्रम सचिव आनंद बक्षी ने जानकारी दी।