1. पत्थर की लकीर है कमलनाथ के दिये सारे वचन- नकुलनाथ सांसद नकुलनाथ ने आज चौरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धनेगांव सौंसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जोबनी खापा और पांढुर्ना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोंडाली में आयोजित विशाल जनसभाओं में व्यक्त किये। अपने उदबोधन में नकुलनाथ ने पूर्व में घोषित कांग्रेस के ग्यारह वचनों के अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गत दिवस जारी किये गये कांग्रेस के प्रमुख एक सौ एक वचनों का उल्लेख किया और यह विश्वास भी दिलाया कि कांग्रेस और कमलनाथ वचनबद्ध है। प्रदेश में सरकार बनते ही सारे वचन प्राथमिकता के आधार पर पूरे किये जायेंगे। 2. महिलाओं से मिल समस्याओं को सुन रही प्रियनाथ विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश की बागडोर सम्हालने में लगे हुए हैं। ऐसे में जिले की चुनाव प्रचार के जवाबदारी उनके बेटे नकुलनाथ और बहु प्रियानाथ ने संभाले हुए है। नकुलनाथ विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैंतो वहीं उनकी धर्मपत्नी प्रियानाथ भी लगातार नगर की महिलाओ से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रही है। इसी क्रम में नोनिया करबल क्षेत्र में प्रियानाथ गरबे में पहूंची और महिलाओं से मिलकर उनके हालचाल जाने और समस्याओं को सुना। 3. मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के लिए किया जागरूक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्वीप गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र चौरई के अशासकीय ग्रीनवुड हाई स्कूल चाँद में चुनाव की तारीख 17 नवम्बर की मानव श्रंखला बनाकर मतदाता जागरूकता से सबंधित नारों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। 4. कोतवाली पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बदमाशों में खौफ पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों पर कोतवाली पुलिस लगातार नजर बनाए रखे हुए हैं। इसी क्रम में आज सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने नरसिंहपुर नाका से गांजा बेच रहे 22 वर्षीय गगन धुर्वे को गिरफ्तार किया। गगन के पास से लगभग 2 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की है। 5. शिक्षिका की हुई अचानक मौत पुलिस कर रही जांच K.D. पब्लिक स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका की स्कूल में हुई अचानक मौत से सनसनी मचा गयी है। जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासी गीता उइके स्कूल पहुचते ही गेट पर गिर गयी तुरंत ही स्कूल स्टाफ द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने शिक्षिका को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर स्कूल स्टाफ एवं परिवार जनों से पूछताछ में जुटी हुई है। 6. अंडरब्रिज में छुपा रखी थी शराब पुलिस ने दबोचा प्रशासन द्वारा लगातार अवैध कारोबार करने की धरपकड़ जारी है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस और एफएसटी की सयुक्त कार्यवाही में सोनपुर रोड स्थित अंडर ब्रिज के नीचे बेचने के लिए रखी अवैध शराब की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर रेड मारी। जिसमे पुलिस को अल्फाज खान के पास से स्कूटी सहित 9 पेटी देशी मदिरा शराब सहित 22500 रुपए नगद की जप्त की गई। 7. बड़ी माता मंदिर में 500 महिलाओं ने किया सुहागले पूजन श्री बड़ी माता मंदिर में नवरात्रि की चतुर्थ दिन बड़ी माता महिला मंडल नगर के विभिन्न मंडल सामाजिक महिलाओं के ग्रुप ने सुहागले पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रातः 12 बजे से पूजन पाठ प्रारंभ कर समस्त नगर की 500 महिलाओं ने इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी। 8. शहर में मची गरबे की धूम नवरात्र पर्व आते ही शहर में हर तरफ डांडिया व गरबा की धूम मची हुई है। मां की भक्ति में लीन हो होकर भक्तों के पैर खूब थिरक रहे है। शाम होते ही शहर के कई बड़े संस्थान दुर्गा पंडालों में गरबा गीत और सुरीली आवाज गूंजने लगती है। जगह-जगह गरबा नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इसमें खासतौर पर मातृशक्तियां बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। 9. गरबा में मतदान गीत के साथ किया मतदान के लिए प्रेरित विधानसभा चुनाव आते ही लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। साथ ही नवरात्र के अवसर पर जगह जगह गरबे की धूम मची हुई है। नवरात्र और चुनाव का संयुक्त मेल गरबा की धुन के साथ देखा गया जहां गरबा में पहुचे युवाओं ने अनोखे ढंग से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। नवरात्रि के आयोजित गरबा महोत्सव में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत गरबे में मतदाता जागरूकता के साथ मतदान गीत के द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया गया। 10. अरिहंत एकेडमी ने मनाया क्षमावाणी महोत्सव नागपुर रोड स्थित अरिहंत इंटरनेशनल एकेडमी में क्षमावाणी महोत्सव विश्व मैत्री दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर ए आई ए के चेयरमैन संजीव जैन डायरेक्टर दीपक राज जैन ब्रजेश महेश्वरी प्राचार्य रविशंकर माथुर सहित समस्त स्टॉफ ने क्षमावाणी पर सुंदर विचार रखे। साथ ही जाने अनजाने में हुए अपराधों के प्रति क्षमा याचना कर सभी से उत्तम क्षमा मांगी।