Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Oct-2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से बिजनेसमैन गौतम अडाणी पर निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली में 14 मिनट की एक प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें कहा- अडाणी ने 32 हजार करोड़ का घोटाला किया है। आज महंगी बिजली के पीछे अडाणी हैं। उन्होंने जनता की जेब से पैसे लूटे हैं। हुल ने अडाणी पर आरोप लगाते हुए एक न्यूज आर्टिकल भी दिखाया। कांग्रेस नेता ने आगे कहा- अडाणी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते हैं और जब तक कोयला भारत आता है तब तक इसकी कीमत दोगुनी हो जाती है। इन आरोपों में BJP सरकार को घेरते हुए राहुल बोले- अडाणी में ऐसा क्या है जो सरकार उनकी जांच नहीं कराती है। उन्हें जो चाहिए होता है वो मिल जाता है। उनके पीछे किसकी शक्ति है।