Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Oct-2023

1. जंगल और पहाड़ियों पर आबकारी की दबिश आचार संहिता लागू होते ही आबकारी का संयुक्त अमला जिले भर में लगातार दबिश देकर प्रभावी कार्यवाही कर रहा है। इसी क्रम में आज अमला कोयलांचल के परासिया के जंगल और चांदामेटा की पहाड़ियों पर दबिश देकर लगभग 45 सौ किलो लाहन 105 लीटर हाथ भट्टी शराब और 50 पाव प्लेन जप्त कर अड्डों को ध्वस्त किया गया। साथ ही मायावाड़ी ढाना के नाले से 30 लीटर शराब नोनी दरबई की ऊँची पहाड़ी से दो हज़ार किलो लाहन और 40 लीटर शराब मिली चांदामेटा की पहाड़ियों में बने शराब के अड्डे से 15 सौ किलो महुआ लाहन और 35 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद की गई। जबकि न्यूटन के ढाबे में छापामार ५० पाव प्लेन जप्त कर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। 2. अवैध विक्रय करते 110 लीटर शराब के साथ दो व्यक्ति धराए शराब का अवैध रूप से कारोबार करने वालो के खिलाफ पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले भर में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने खूनाझिर निवासी मुकेश पिता मेहताब को कुलबेहरा नदी के पास से 50 लीटर शराब और सोमदास यादव पिता दुलीचंद यादव निवासी सोनपुर के कब्जे से 60 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जब्त कर दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। 3. देर शाम मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण आने वाले विधानसभा चुनाव और त्यौहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी विनायक वर्मा ने शहर के कुण्डीपुरा थाना और घरमटेकड़ी क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर क्षेत्र का भ्रमण भी किया। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन लगातार मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर रहा है। भ्रमण और निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ पार्य जायस्वाल निगम कमिश्नर राहुलसिंह अनुविभागीय अधिकारी तथा थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारियों ने पैदल तथा वाहन के माध्यम से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। 4. चाकूबाजी मामले में एक गिरफ्तार दो दिनो पूर्व हुए करण होटल के सामने विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आयी थीं जिसमें आज एक आरोपी को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है वहीं अन्य पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घटना में एक युवक को गंभीर चोट आयी थीं जिस पर पुलिस ने धारा 308 एवं धारा 324 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की है। 5. दूर दराज से पहुंच रहे हैं लोग माता रानी की प्रतिमा देखने अमरवाड़ा विधानसभा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सिंगोड़ी नगर में नवरात्र प्रारंभ होने पर नगर के प्रसिद्ध मूर्तिकार सतीश प्रजापति ने ग्राम सिंगोडी में माता रानी की एक से बढ़कर एक आकर्षक और मनमोहक दुर्गा प्रतिमाओं की मूर्ति को बनाया है दो वर्ष पूर्व मां दुर्गा रानी की आकर्षक प्रतिमा सोशल मीडिया और फेसबुक सहित व्हाट्सएप ग्रुपो पर हंसते मुस्कुराते हुए दुर्गा प्रतिमा की फोटो वीडियो वायरल हुई थी। जिसके बाद से ही छिंदवाड़ा जिला एवं अन्य जिलों से लोग मां दुर्गा की प्रतिमा देखने के लिए सिंगोड़ी पहूंचते है। इस वर्ष भी अपनी कलाकारी से मूर्तिकार सतीश प्रजापति ने लोगों का मनमोह लिया। जिसकी प्रशंसा हर जगह हो रही है। 6. सांसद नकुलनाथ ने की पांढुर्णा कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा पांढुर्णा जिले में कांग्रेस द्वारा विशेष बैठक ली गयी जहां सांसद नकुलनाथ द्वारा आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नीलेश उइके के नाम की घोषणा की एवं मध्यप्रदेश में पुनः कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को एक जुट होकर एवं जोश के साथ कार्य करने का संदेश दिया।हाल ही में उन्होंने परासिया एवं अमरवाड़ा विधान सभा से सोहन वाल्मीकि एवं कमलेश शाह को प्रत्याशी बनाने के संकेत दिए है। हालांकि अभी प्रदेश कमेटी से नामों की घोषणा होना बाकी है। 7. गोल्डन दीवाली ऑफिर 2022 के लकी विनर आशीष इलेक्ट्रॉनिक एवं शुभम इलेक्ट्रॉनिक के द्वारा गोल्डन दीवाली ऑफर 2022 की स्कीम चलाई गई थी जिसका आज जे पी इन मे लकी ड्रा कूपन निकाला गया।ऑफर के दूसरा और तीसरा लकी विनर को 5 ग्राम सोने का सिक्का और फ़ास्ट विनर को 10 ग्राम सोने का सिक्का मिला। विनर्स में प्रथम स्थान पर राहुल जैन द्वितीय स्थान पर धर्मेंद्र साहू तृतीय स्थान पर गीता डेहरिया विनर्स रहे। 8. परासिया विधानसभा में मतदान केंद्र का किया निरीक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प और पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा द्वारा आज परासिया विधानसभा क्षेत्र के जाटाछापर अंतर्गत चिन्हांकित वल्नरेबल क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान आमजन से चर्चा कर फीडबैक भी लिए और निर्भीक व निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। 9. आउटसोर्स कर्मियों ने पूर्व मुख्यमंत्री का जताया आभार विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा वचन पत्र जारी कर सरकारी विभागों में कार्यरत आउटसोर्स अस्थाई कर्मियों को नियमित करने का वचन देकर शिवराज सरकार के सताए कर्मचारियों के साथ न्याय कर उनके भविष्य को सुरक्षित करने का वादा किया गया है जिससे लाखो पीड़ित कर्मचारियों में खुशी की लहर है जिसको लेकर कर्मचारियों ने कमलनाथ का आभार व्यक्त किया।