Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Oct-2023

जर्जर सड़क से आवागमन हुआ दूभर खैरी के ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट बसपा ने जिले के ६ विधानसभा में ३ सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा ग्राम कटंगी में निकला विशालकाय अजगर वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू अतिवृष्टि व नदी में बाढ़ आने से सड़क की हालत जर्जर होने से ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो रहा है। जिससे सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर खैरलांजी क्षेत्र के ढीमरटोला खैरी के ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर शीघ्र सड़क निर्माण करवाकर आवागमन की समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि विगत जुलाई से सितम्बर माह में हुई अतिवृष्टि के कारण व नदी में बाढ़ आने से ढीमरटोला से खैरी तक सड़क खस्ताहाल हो गई है। जिससे इस मार्ग से आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। शीघ्र सड़क का निर्माण कराया जाए। प्रदेश में आगामी १७ नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। राजनैतिक दलों द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है। जिसमें बसपा द्वारा जिले के ६ विधानसभा क्षेत्रों में ३ विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें वारासिवनी से अजाबलाल शास्त्री कटंगी उदयसिंह पंचेश्वर व बालाघाट से कमल किशोर राऊत को प्रत्याशी बनाया गया है। मंगलवार को स्थानीय समता भवन में कमल किशोर राऊत ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वे काफी समय से बसपा की रीति-नीति व विचारधारा से प्रेरित थे। पार्टी ने मुझ पर भरोसा व विश्वास जताकर बालाघाट विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। विधानसभा चुनाव में बसपा जीत दर्ज कर प्रदेश में बसपा की सरकार बनायेगी। लालबर्रा मुख्यालय से लगभग १० किमी. दूर बालाघाट-सिवनी हाईवे मार्ग पर कंजई व परसाटोला के बीच दलखाकुआं के पास १८ अक्टूबर को दोपहर ३ बजे अचानक तेज तूफान की वजह से विशालकाय चिचवा का पेड़ धराशायी होकर गिर गया और बालाघाट-सिवनी हाईवे मार्ग का आवागमन पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हाईवे मार्ग के बीच में विशालकाय पेड़ गिर जाने की जानकारी लगने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग के अमले के द्वारा ग्रामीणों की मदद से पेड़ की शाखायें काटकर पेड़ को हटाने का कार्य किया गया जिसके बाद आवागमन बहाल हो पाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा जिसकी वजह से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। लांजी तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कटंगी के डेराहाटोला स्थित शिव मंदिर के पास विशालकाय अजगर निकलने से ग्रामीणों में हलचल मच गई मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा बताया गया कि उक्त अजगर लगभग 12 से 14 फीट लंबा था और उसके द्वारा ग्रामीण की मुर्गी को भी अपना शिकार बनाया गया इस घटना के बाद तत्कला वन विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पंहुची और ग्रामीणों की मदद से उक्त विशालकाय अजगर का रेस्क्यू किया गया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट मुख्यालय में 17 अक्टूबर को कलेक्टर व बैंक प्रशासक डा. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में बैंक सीईओ आर.सी.पटले की प्रमुख उपस्थिति में बैंक अधिकारी कर्मचारियों प्रबंधक लेखा आदि द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत मतदाता शपथ ली गई इस दौरान बैंक सीईओ ने बताया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बालाघाट की सभी 19 शाखाओं 126 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों राशन दुकानों में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत मतदाता शपथ और चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिले के उकवा में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व के अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति उकवा खान के तत्वाधान में ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन मॉयल खेल मैदान में किया जा रहा है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन का पहला मैच सिटी क्लब मंडला एवं टीडीआरएफ बालाघाट के मध्य खेला गया। जिसमें बालाघाट की टीम जीती वही दूसरा मैच जबलपुर पुलिस बॉयज एवं उकवा एफसी बालाघाट के बीच खेला गया जिसमें जबलपुर टीम विजयी हुई। मैच देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक पहुुंच रहे है। आगामी १७ नवम्बर को विधानसभा चुनाव के लिये होने वाले मतदान के मद्देनजर आज जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति में मंगलवार को स्थानीय उत्कृष्ट स्कूल ग्राउण्ड से नगर में मेगा बाइक रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान करने जागरूकता का संदेश दिया गया। इस दौरान मतदान करने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सीईओ डीएस रणदा अपर कलेक्टर श्री सिसोदिया एसडीएम गोपाल सोनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मेघा रैली में आजीविका मिशन की पर्यावरण मित्र पुलिस व सीआरपीएफ जवान सहित अन्य शामिल रहे।