मध्यप्रदेश विधासनभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है. जगह-जगह पुलिस बैरिकेटिंग लगाकर आने-जाने वाले वाहन एवं लोगों की सघन जांच कर रही है. इसी बीच जबलपुर की गढ़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवक को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से सवा दो करोड़ रुपए कीमत के करीब साढ़े तीन किलो सोने के जेवरात जब्त किए हैं. श्रीधाम एक्सप्रेस में एक युवक 4 किलो चांदी लेकर जा रहा था जिसकी बाजार में कीमत 2 लाख 80 हजार रुपए के करीब है लेकिन इसके पहले की वह उस चांदी को उसकी निश्चित जगह पहुंच पात जीआरपी के जवानों ने उसे दबोच लिया और जब उसकी तलाशी ली तो सब की आंखें फटी रह गई बैग में लगभग 4 किलो चांदी रखी हुई थी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ की जा रही है जबलपुर जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में कैदियों द्वारा मां जगत जननी की भाव मूर्ति का निर्माण कर उन्हें जेल में स्थापित किया गया है केंद्रीय जेल. अधिकारी. अखिलेश तोमर ने जानकारी देते हुऐ बताया कि हर वर्ष अनुसार इस वर्ष कि बंदियां द्वारा दुर्गा प्रतिमा का निर्माण किया गया है एवं करीब 200 से 300 बंधिया ने माता रानी का वास रखा हुआ है जबलपुर आगामी विधानसभा के मद्देनजर आबकारी विभाग के द्वारा लगातार अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाए जाने अभियान चलाया जा रहा हैइसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम को विश्वशनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक गोरखपुर से रांझी की ओर अवैध रूप से एक्ससीस वाहन में भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी करते हुए ला रहा हैजहा सूचना पर तत्काल कार्यवाही हेतु टीम गठित करते हुए रांझी पेनहेरा पेट्रोल पंप में घेराबंदी करते हुए गाड़ी नंम्बर के आधार पर युवक को रोका गया जिसका नाम पता पूछे जाने पर युवक ने अपना नाम केसव पटेल बताया जिसकी गाड़ी में रखे हुए पान मसाला के थैलों की तलाशी लिए जाने पर उसमे 350 देशी शराब के पव्वे पाए गएजिसे मौके पर जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई वही आबकारी अधिकारी ने बताया की पूर्व आरोपी अवैध शराब की तस्करी में गोरखपुर में पकड़ा जा चुका है।