क्षेत्रीय
विधानसभा चुनाव के लिए 144 उम्मीदवार घोषित करने के बाद कांग्रेस को कुछ जगह अपने कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। बुधनी में सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ मैदान में उतारे गए विक्रम मस्ताल का भी विरोध हो रहा है। बुधनी से कांग्रेस ने टीवी एक्टर विक्रम मस्ताल शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। यहां से भाजपा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। सोमवार को बुधनी से भोपाल आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ के सामने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि मस्ताल को कोई नहीं जानता। वे मस्ताल के लिए काम नहीं करेंगे।