Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
14-Oct-2023

प्रियंका गांधी ने मंडला दौरे पर मध्य प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना का ऐलान किया था । उनके इस ऐलान के बाद से भारतीय जनता पार्टी तिलमिलाई हुई है । प्रियंका गांधी के ऐलान के दूसरे दिन ही खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन पर हमला बोला । इतना ही नहीं लगातार दूसरे दिन वीडियो जारी कर कांग्रेस की छात्रवृत्ति योजना की काट ढूंढने की कोशिश की जा रही है । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान जारी करते हुए कहा कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तो वह लाडली बहना योजना को बंद कर देंगे । इसके पहले भी तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने आदिवासी बहनों को दी जा रही 1000 रूपए की राशि बंद कर दी थी । इसके साथ ही संबल जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ ही कई योजनाओं को बंद कर दिया गया था । सीएम शिवराज ने वीडियो जारी करते हुए प्रदेश की लाडली बहनों को चेताया है ।