Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
14-Oct-2023

राजधानी भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा सीट भाजपा का अभेद किला है । इस सीट से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर वर्ष 1982 से लगातार विधायक रहे और उनके बाद उनकी बहू कृष्णा गौर इस विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं । भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है । वहीं कांग्रेस के लिए यह सीट किसी चुनौती से कम नहीं । इस सीट पर वर्ष 2008 से दावेदारी कर रहे वरिष्ठ समाज सेवी और कांग्रेस के नेता रामबाबू शर्मा ने अपनी आपबीती बताई । ईएमएस टीवी से उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि उनका तीन बार से लगातार टिकट कट रहा है । जबकि वह यहां के स्थानीय निवासी हैं और क्षेत्र में उनकी अच्छी खासी पकड़ है । अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है । तो वह इस सीट को कांग्रेस की झोली में डालने का पूरा प्रयास करेंगे । लेकिन इस बार भी उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है । क्योंकि दिग्विजय सिंह के समर्थक रविंद्र साहू झूमर वाला को गोविंदपुरा विधानसभा से कांग्रेस अपना उम्मीदवार बना सकती है ।