प्रियंका-शिवराज में ट्वीट वार! जो घोषणाएं करा रहे उनका ट्रैक रिकॉर्ड खराब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पढ़ो-पढ़ाओ योजना के तहत स्कूली बच्चों को हर महीने 500 से 1000 रुपए देने की घोषणा पर प्रियंका गांधी और सीएम शिवराज सिंह चौहान में ट्वीट वार छिड़ गया है। शुक्रवार सुबह जब सीएम शिवराज ने कहा कि गांधी परिवार ने सभी को ठगा लेकिन कमलनाथ गांधी परिवार को ही ठग रहे हैं। इस पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर उनके बयान को ध्यान भटकाने वाला बताया। प्रियंका के इस ट्वीट पर सीएम शिवराज सिंह ने फिर ट्वीट किया। कहा कि वे ध्यान नहीं भटका रहे ध्यान दिला रहे। उन्होंने कहा कि जो आपसे घोषणाएं करवा रहे हैं उनके ट्रैक रिकॉर्ड खराब है। प्रदेश में भाजपा की 94 सीटें घोषित होना बाकी भाजपा में बची हुई 94 सीटों के उम्मीदवार तय करने की कसरत तेज हो गई है। इनमें से 67 सीटें 9 मंत्रियों व विधायकों की हैं। वहीं 27 सीटें भाजपा हारी थी। अब 9 मंत्रियों में से कुछ के टिकट कटना तय है। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने चुनाव लड़ने से मना किया है। वहीं मंत्री इंदर सिंह परमार की सीटें बदले जाने के संकेत हैं। मंत्री ओपीएस भदौरिया सुरेश धाकड़ बृजेंद्र सिंह यादव और रामखेलावन पटेल के टिकट कट सकते हैं। प्रदेश में नर्मदा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं का मजमा आज पितृमोक्ष अमावस्या पर प्रदेश में नर्मदा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं का मजमा लगा है। लोगों ने नदी के घाटों पर पूजन-पाठ व भजन कर रात्रि जागरण किया। पितृमोक्ष अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या भी कहते हैं। नर्मदा के घाटों पर कथित प्रेतबाधा दूर कराने आए लोगों के परिजन और तांत्रिक ओझा ने रात में धाम लगाकर रखी। टोलियों में भजन ढोलक की थाप झांझ मंजीरों पर पडिहार और महिलाएं नाचती दिखीं। ग्वालियर चंबल भोपाल-उज्जैन संभाग में असर रहेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोप) के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलेगा। 15 से 17 अक्टूबर को प्रदेश के ग्वालियर चंबल भोपाल उज्जैन रीवा और सागर संभाग के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस सिस्टम के गुजरने के बाद प्रदेश में ठंड का असर फिर से बढ़ेगा।