Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Oct-2023

कांग्रेस मिशन 2023 को फतह करने के लिए कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है । चुनाव के लिहाज से कांग्रेस द्वारा एक-एक फूंक फूंक रखा जा रहा है । शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई । इस बैठक में मध्य प्रदेश से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे । बैठक खत्म होने के बाद कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए बताया की करीब 60 नाम पर चुनाव समिति में चर्चा हुई है । प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती । इसलिए एक बार फिर नाम पर चर्चा की जाएगी । कांग्रेस की सूची श्राद्ध पक्ष खत्म होने के बाद 15 अक्टूबर को नवरात्रि के पहले दिन जारी होगी ।