पूर्व मंत्री व BJP नेता सरताज सिंह का निधन 5 बार सांसद 2 बार विधायक रहे केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे BJP के सीनियर लीडर सरताज सिंह का निधन हो गया। उन्होंने 83 साल की उम्र में गुरुवार सुबह 5.30 बजे भोपाल में अंतिम सांस ली। सरताज बाबू जी के नाम से पहचाने जाने वाले सरताज सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 3 दिन से भोपाल के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। रतलाम और खरगोन के कलेक्टर को हटाया मध्यप्रदेश में चुनावी आचार संहिता लागू होने के 72 घंटे के भीतर चुनाव आयोग ने 2 जिलों के कलेक्टर और 2 जिलों के एसपी को हटा दिया है। रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को मंत्रालय पदस्थ किया है। जबलपुर एसपी तुषारकांत विद्यार्थी और भिंड एसपी मनीष खत्री को एआईजी पीएचक्यू पदस्थ किया है। इंदौर CHL केयर अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग: इंदौर के एलआईजी चौराहा स्थित सीएचएल अस्पताल की पहली मंजिल पर बुधवार रात 10.30 बजे आग लग गई। इस वजह से अस्पताल में भगदड़ जैसे हालात बन गए। मरीजों को तत्काल दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। दूसरी मंजिल और ग्राउंड फ्लोर के परिजनों और मरीजों की आवाजाही रोक दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के दो वाहन मौके पर पहुंचे। लेकिन इससे पहले ही स्टाफ ने आग बुझा दी थी। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक सभी मरीज ठीक हैं। महिला सरपंच और उसके बेटे ने की अधेड़ की पिटाई: देश की उर्जाधानी सिंगरौली से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला सरपंच और उसके बेटा गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति की पिटाई करते हुए दिख रहे है। घटना 4 दिन पुरानी बताई जा रही है जिसका विडियो अब वायरल हुआ है। शिप्रा नदी के रामघाट पर 5 हजार गायों का तर्पण: श्राद्ध पक्ष में देश भर से लोग उज्जैन के रामघाट और सिद्धवट घाट पर अपने पूर्वजों का तर्पण करने के लिए पहुंचते है। लेकिन गुरुवार को सुबह शिप्रा नदी किनारे 5000 हजार गायों का तर्पण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।