क्षेत्रीय
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बुधवार को गौ माता बचाओ यात्रा के समापन अवसर पर शिप्रा तट पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने महाकाल मंदिर में दर्शन शुल्क को लेकर कहा कि मंदिर समिति द्वारा महाकाल में दर्शन शुल्क 750 रुपए की व्यवस्था की गई थी। इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी कहा है कि हम पूरे तरीके से निशुल्क दर्शन के लिए कानून बनाएंगे।