Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Oct-2023

छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर (एसडीएम) निशा बांगरे अपने इस्तीफे की मांग को लेकर आमला से भोपाल तक की पैदल न्याय यात्रा निकाल रही हैं। यात्रा नर्मदापुरम से आज बुधनी विधानसभा में प्रवेश किया आज सुबह सलकनपुर में मां बीजासेन के दर्शन उपरांत यात्रा बुधनी पहुंची जहां कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया निशा बांगरे हाथ में बाबा साहब आंबेडकर की फोटो और संविधान हाथ में लिए हुए थीं । वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए निशा बांगरे ने बताया यह अन्याय के खिलाफ लड़ाई है। हम मुख्यमंत्री के गांव जैत होते हुए भोपाल जाएंगे वहां लोगों को बताएंगे कि किस तरह शिवराज मामा अपनी भांजी के साथ अन्याय कर रहे हैं।