Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
06-Oct-2023

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को धार के मोहनखेड़ा में जैन तीर्थ पहुंचकर माथा टेका। वे यहां आने वाली गांधी परिवार की चौथी सदस्य हैं। उनकी दादी इंदिरा गांधी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी भी यहां आ चुके हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी यहां सभा भी कर चुके हैं। मोहनखेड़ा से प्रियंका सीधे राजगढ़ पहुंचीं। सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं यहां आ रही थी तो नौजवानों से पूछा- मध्यप्रदेश का भविष्य क्या है? क्या लगता है इस चुनाव में क्या होने वाला है? कहने लगे- राजा जा रहा है। पूछा क्यों? तो बे बोले- इस बार हमारा वोट रोजगार के लिए डलेगा। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में 18 साल में 250 से ज्यादा घोटाले हुए हैं। ये जांच एजेंसियों को सबके घर भेज देते हैं। यहां ED क्यों नहीं पहुंची? इनके नेताओं और अधिकारियों के घर क्यों नहीं पहुंची?