Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
03-Oct-2023

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। सीएम ने सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक मेट्रो का सफर भी किया। इससे पहले सुभाष नगर डिपो में सीएम शिवराज ने कहा मेट्रो यहीं नहीं रुकेगी। इसका विस्तार कर मंडीदीप भी ले जाएंगे जरूरत पड़ी तो सीहोर और विदिशा भी ले जाएंगे। सीएम शिवराज ने कहा मैं बचपन से भोपाल आता था। पहले यहां तांगा चलता था। पहले छोटा सा भोपाल था। तांगे वाला भोपाल था। तांगे से आगे बढ़े तो भट्ट सूअर आए। इसके बाद छोटे ऑटो आएं। टैक्सियां चलीं। फिर स्मार्ट बस चलीं। अब हम सफर तय कर रहे हैं तांगे से लेकर मेट्रो तक का ।।। इस दौरान सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले हमारा मजाक उड़ाते थे कि कहां मेट्रो चलेगी लेकिन जो हमने कहा था वो किया। गड्‌ढों वाला मध्यप्रदेश मेट्रो वाला हो गया है। मेट्रो में कार वाला दोपहिया वाला भी सफर करेगा। ये सभी को एक समान बना देगी।