१ डॉक्टर दंपत्ति की हत्या के बाद भड़का जन आक्रोश अमरवाड़ा वार्ड नंबर ३ में एक निजी क्लिनिक चलाने वाले डॉक्टर एमके डेहरिया और उनकी पत्नी वंदना डेहरिया को सिरफिरे युवक ने शनिवार को उनके क्लीनिक में घुसकर गोली मार दी थी इस घटना में डॉक्टर दंपत्ति की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी जिसके बाद देर शाम जिला अस्पताल मेें बहुजन समाज पार्टी और मेहरा समाज के लोगों ने पहुंचकर शासन और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिसके बाद जिला अस्पताल से केंडल मार्च निकाला गया। पुलिस कंट्रेेाल रूम में पहुंचकर आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की है। २ छोटा तालाब में चला चाकू एक की मौत दो गंभीर छोटा तालाब के पास प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद खूनी रंजिश में बदल गया जिसमें चाकू लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवकों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गाडरीढाना वार्ड नंबर १ निवासी युवकोंं का आपस में विवाद हुआ था जिसमें भूपेंद्र वर्मा शुभम धुर्वे और संजू धुर्वे तीनों को अस्पताल लाया गया था जहां उपचार के दौरान भूपेंद्र की मौत हो गई। ३ ट्रांसफर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत गणेश विसर्जन के दौरान तारा कॉलोनी मेंं ट्रंासफार्मर की चपेट में आने से तीन युवक झुलस गए जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तारा कॉलोनी में मजार के पास गणेश विसर्जन के लिए प्रतिमा जा रही थी इस दौरान गाड़ी का फ्रेम ट्रंासफार्मर की चपेट में आ गया जिसमेंं राहुल ठाकुर और संजय चौरसिया की उपचार के दौरान मौत हो गईजबकि मोनू चावड़ा की स्थिति खराब है। ४ घायलों को देखने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष जिला अस्पताल में करेंट से झुलसने और चाकूबाजी की घटना में घायल हुए युवकों से मिलने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू अस्पताल पहुंचे जिन्होंने युवकों के परिजनों से चर्चा की। ५ मुईथाई मार्शल आर्ट शुरू श्रीनाथ स्कूल में मुईथाई मार्शल आर्ट चैेपियनशिप १ और २ अक्टूबर को आयोजित की गई है। एसोसिएशन के सचिव राजेश मालवी ने बताया कि यह प्रतियोगिता जूनियरसब जूनियर और सीनियर अलगअलग वर्गों के बीच हो रही है। ६ हत्यारे को फांसी देने की मांग कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा अमरवाड़ा तहसील में डॉक्टर एमके डेहरिया और उनकी पत्नी वंदना डेहरिया की हत्या करने वाले आरोपी सोनू मालवी को फांसी देने की मांग को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ७ टाउन हॉल में गांधी प्रस्तर कला प्रदर्शन शुरू गांधी जयंती के अवसर पर टाउन हॉल में गांधी प्रस्तर कला प्रदर्शनी आयोजित की गई है। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी १ अक्टूबर से ३ अक्टूबर तक आयोजित होगी जिसमें महात्मा गांधी से जुड़े विभिन्न तस्वीर और अन्य वस्तुएं मौजूद हैं। ८ चंदनगांव मेेंं स्वच्छता को लेकर निकली रैली चंदनगांव में आज एक तारीख एक घंटा थीम पर नगर निगम जोन कार्यालय के सामने स्वच्छता रैली निकाली गई जिसमें जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र में झाडू लेकर सफाई की गई और स्वच्छता का संदेश दिया गया। ९ रेल्वे स्टेशन में स्वच्छता अभियान रेल्वे स्टेशन में स्वच्छता अभियान के तहत परिसर में समाजसेवियों और रेल्वे विभाग के अधिकारियों द्वारा साफ सफाई की गई। कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे नागपुर मंडल के सीनियर डीई एम शशांक कुलश्रेष्ठ जोनल सदस्य सतेंद्र ठाकुर अर्चना ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे। १० छोटा तालाब में शुरू हुई सफाई छोटा तालाब में गणेश विसर्जन के बाद तालाब की सफाई कार्य शुरू हो गया है। निगम कमिश्रर राहुल सिंह के निर्देश पर निगम का अमला तालाब मेें स्वच्छता कार्यों में जुट गया है। रविवार को प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मालवी स्वच्छता निरीक्षक अरूण गढ़ेवाल अनिल लोट स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ तालाब में स्वच्छता कार्य कराने पहुंचे।