सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने लंदन दौरे से वापस लौट आये हैं। उनका हेलीकॉप्टर देहरादून के बन्नू स्कूल के मैदान में उतरा। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की भी मौजूद थी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अभी राज्य को 12हजार 500 करोड़ का निवेश आया है। जबकि कई ऐसी कंपनियां अभी है जो कि उत्तराखंड में निवेश करने के लिए इच्छुक हैं। इससे प्रदेश भर में रोजगार सृजित होंगे जिससे कि युवाओं को नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने लंदन दौरे से वापस लौट आए हैं। इस दौर पर उन्होंने कंपनियों से तकरीबन 12 हजार 500 करोड़ के एम ओ यू साइन करे हैं। इसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं का दिल जीतने का कार्य किया है। इस इन्वेस्टर समिट से युवाओं के लिए नए रोजगार के साधन खुलेंगे तो वहीं कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी लगातार प्रयासरत है और वह देश और विदेश जाकर समिट को सफल बनाने में लगे हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा की प्रधानमंत्री ने कहा था यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। जिससे कि यहां निवेसक आ रहे हैं और लोगों में भरोसा जाग रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिटेन दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से बात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यू.के. में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। उन्होंने कहा कि अपने अप्रवासी भाई-बहनों और उत्तराखण्ड सरकार के बीच बेहतर सामंजस्य बनाने और उनके निवेश प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में एक अप्रवासी उत्तराखण्डी सेल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने बताया कि ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखण्ड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए कार्ययोजना बनाने पर भी सहमति बनी है। उत्तराखंड एसटीएफ ने 14 साल से फरार चल रहे इनामी कातिल प्रकाश पंत को फरीदाबाद हरियाणा से गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी एसटीएफ उत्तराखंड आयुष अग्रवाल ने बताया वर्ष 2009 में जमीन के बंटवारे को लेकर प्रकाश पंत ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से प्रकाश पंत थाना लालकुंआ से फरार चल रहा था। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि हत्यारा प्रकाश पंत भारत के कई स्थान दिल्लीहरियाणा बेंगलुरु तमिलनाडुगुजरात पुणे आदि जगहों पर अपनी पहचान छुपा कर अपना नाम ओमप्रकाश रख कर रह रहा था। प्रकाश पंत वेल्डिंग के काम में अच्छा होने के कारण से अपनी जीविका चलाने में दिक्कत नहीं हो रही थी। रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के द्वारा किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए कई मांगों को लेकर किसान सम्मान यात्रा निकाली गई है यह यात्रा झबरेड़ा के रॉयल बैंक्विट हॉल से शुरू हुई जिसका समापन किसान चौक पर हुआ है इस दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सभी किसान चौक और मंदिरों में जाकर भी मत्था ठेका पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भगवानपुर की विधायक ममता राकेश पिरान कलियर के विधायक हाजी फुरकान अहमद झबरेड़ा के विधायक वीरेंद्र जत्ती के साथ साथ पूर्व राज्यमंत्री गौरव चौधरी भी शामिल रहे इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किसानों के गन्ना भुगतान खराब हुई फसलों का 10 हज़ार रुपये मुआवजाकर्ज पर ब्याज माफबिजली पानी का बकाया माफ और गन्ने का खरीद मूल्य 4.15 होना चाहिए ऐसी मांगे रखी है