राज्य
#mppolice #trafficnews #indianarmy शनिवार को राजधानी भोपाल में भारतीय वायु सेना ने एयर शो किया । यह एयर शो वायु सेना ने अपनी 91 वीं वर्षगांठ पर आयोजित किया । भोपाल के बोट क्लब से लेकर एयरपोर्ट रोड तक मुख्य एयर शो था। जहां भोपाल समेत आसपास से हजारों की संख्या में लोग इस शो को देखने पहुंचे थे । इसे लेकर कई दिनों से तैयारी भी चल रही थी लेकिन शो खत्म होने के बाद राजधानी भोपाल की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरह से चारों तरफ ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है । इस जाम में वाहन चालक घंटे तक फंसे रहे । इस दौरान हर कोई भोपाल जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस को कोसता रहा ।