Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Sep-2023

सागर जिले में देवरी ब्लाक के ग्राम महाराजपुर में 1008 श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन छोटा मंदिर (सोधिया मोहल्ला) में दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म का रहा। इस दशलक्षण महापर्व के समापन दिवस उत्तम ब्रह्मचर्य के दिन पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी (म.प्र.) से पधारे शुभम भैया व आकाश भैया के मंगल निर्देशन में प्रात: 7 बजे से जिनेन्द्र देव का अभिषेक शान्तिधारापूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसी श्रृंखला में दोपहर 1बजे पर्यूषण महापर्व के समापन पर भगवान को विमान में बैठकर बड़े धूमधाम से उत्साह से साथ शोभा यात्रा निकाली गई और फूलमाला का कार्यक्रम सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा संपन्न हुआ।