जबलपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर के बाद एक हाई प्रोफाइल ड्रामा जमकर चला। इस ड्रामे में एक युवक दूसरे युवक को करीब आधे घंटे तक पीटता रहा। इस दौरान वहां पर मौजूद लोग न सिर्फ वीडियो बनाते रहे बल्कि पूरे घटनाक्रम का मजा लेते हुए मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस एकदम तैयार हो गए है। एक ओर जहां बीजेपी ने अपनी दो लिस्ट जारी की तो वहीं कांग्रेस ने अभी तक अपना एक भी पत्ता नहीं खोला है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के बाद पहली सूची जारी हो सकती है। इसी बीच चुनाव के पहले दल बदल की राजनीति भी साफतौर से देखी जा रही है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा और तगड़ा झटका लगा है। जबलपुर पश्चिम क्षेत्र से कांग्रेस ने अपना एक और नेता को गवा दिया है। जबलपुर के कांगेस नेता समीर दीक्षित ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। सीएम शिवराज सिंह ने खुद उनको भाजपा की सदस्यता दिलवाई है। बता दें कि समीर दीक्षित प्रदेश प्रवक्ता समेत पार्टी के कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। गणेशोत्सव पर्व के मद्देनजर गौरीघाट स्थित भटौली विसर्जन कुंड का महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने जायजा लिया। इस दौरान महापौर ने नगर निगम के अधिकारियों को विसर्जन कुंड पहुंच मार्ग को दुरुस्त करने रंग -रोगन करने सफेद पट्टी बनाने सहित कुंड की सफाई रैंप सहित आस-पास बेहतर प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंड में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने वाले आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की काेई परेशानी नहीं होगी। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी ने आज ईद मिलादुन्नबी एवं अनन्त चतुर्दशी के मौके पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । पुलिस कंट्रोल रूम से घमापुर हनुमानताल मिलौनीगंज और ओमती तक काफिले के साथ भ्रमण करने के बाद दोनों अधिकारी नया मोहल्ला से मालवीय चौक तक पैदल चले । इस बीच स्थानीय नागरिकों द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें ईद की बधाई भी दी गई । कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक त्यौहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने तैनात पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों से भी चर्चा की ।