उज्जैन में 12 वर्ष की मासुम के साथ हुई दरिंदगी पर प्रदेश की शिवराज सरकार घिरती नजर आ रही है । गुरुवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रवक्ता डॉक्टर रागिनी नायक राजधानी भोपाल पहुंची । जहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने उज्जैन में मासूम के साथ हुई दरिंदगी पर शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला । उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है और बड़े-बड़े इवेंट कर रही है । दूसरी तरफ प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था चौपट हो चुकी है । महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार हो रहे हैं और बच्चियां दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं । दिल्ली जैसा निर्भया कांड उज्जैन में हुआ है । जो प्रदेश को शर्मसार करने वाला है । प्रदेश में इस तरह की घटनाएं रोजाना घटित हो रही हैं । लेकिन शिवराज सरकार को कानून व्यवस्था कोई चिंता नहीं है ।