मध्यप्रदेश उज्जैन से महज 12 साल की एक बच्ची से दरिंदगी की खबर जानकर रूह कांप जाएगी. इस बच्ची के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया गया (Ujjain Rape). उस मासूम के अंग-अंग को नोचा गया. यहां तक कि बदन से कपड़े भी जानवरों की तरह फाड़ दिए गए. वो बच्ची उन्हीं फटे हुए कपड़ों से अपने बदन को किसी तरह से छुपाने की कोशिश करती है. पैरों से चलती है लेकिन लड़खड़ाती है. किसी तरह बदन को छुपाते-छुपाते घर के बाहर खड़े एक शख्स के पास पहुंचती है लेकिन शायद उस इंसान को कोई फर्क नहीं पड़ा. उसने उस मासूम बच्ची के बदन को ढकने के लिए एक कपड़े का टुकड़ा तक नहीं देता है. is pure ke liye एसआईटी टीम गठित की गई है. vahi पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने घटना की निंदा करते हुए कहा सरकार से मांग की है की अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए और *पीड़िता को उपचार के साथ ही एक करोड रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।कमल नाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश बेटियों के लिये सबसे असुरक्षित प्रदेश बनता जा रहा है। इस सरकार के लिये बेटियों की सुरक्षा केवल विज्ञापन और भाषण का विषय है। कमल नाथ ने कहा कि उज्जैन में पहले भी दो छोटी बच्चियों के साथ क्रूरतापूर्ण दुष्कृत्य हुआ था। प्रदेश में ऐसी क्रूर घटनाओं की पुरावृत्ति बताती है कि मध्य प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है।