25 जिलों में औसत से ज्यादा बारिश; 28 से नया सिस्टम प्रदेश में ओवरऑल 37 इंच बारिश हो चुकी है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया नए सिस्टम की एक्टिविटी इंदौर जबलपुर शहडोल और रीवा संभाग में रहेगी। 28 सितंबर से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है जो 2 अक्टूबर तक रहेगा। 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला उज्जैन में 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। उसके प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटें हैं। ज्यादा खून बह जाने के कारण बच्ची को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहां पुलिस ने उसे खून दिया। बच्ची अब खतरे से बाहर है। इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव आज राष्ट्रपति इंदौर पहुंची इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड 2022 में मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर में हैं। इंदौर एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगु भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। बीजेपी की दूसरी लिस्ट के बाद बगावत के सुर प्रदेश में बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद कुछ विधानसभा क्षेत्रों में बगावत के सुर तेज हो गए हैं। सतना सीधी और नागदा में घोषित प्रत्याशियों के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। इन सीटों पर कुछ बीजेपी नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का दावा किया है।