Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Sep-2023

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और पुलिस के बीच झड़प MP के उमरिया में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और पुलिस के बीच झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। उनके वाहन में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने भी हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। जवाब में प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर लाठियां बरसाई। झड़प में एएसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मंगलवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता भ्रष्टाचार की जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पार्टी के हजारों कार्यकर्ता रानी दुर्गावती चौराहे पर धरने पर बैठ गए। जिससे वहां जाम के हालात बन गए। जिसे लेकर पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने पहुंचे थे। इसी दौरान विवाद हो गया। और देखते ही देखते प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। ब्यूरो रिपोर्ट उमरिया