क्षेत्रीय
MP में भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट मंगलवार को जारी कर दी। इसमें एक ही नाम है। पार्टी ने अमरवाड़ा सीट से मोनिका बट्टी को प्रत्याशी घोषित किया है। मोनिका सात दिन पहले भाजपा में शामिल हुई हैं। वे इससे पहले अखिल भारतीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष थीं। मोनिका पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी की बेटी हैं। भाजपा छिंदवाड़ा जिले से दो महिला प्रतयाशी को मैदान में उतारा है। अमरवाड़ा के साथ ही भाजपा ने परासिया से ज्योति डेहरिया को मैदान में उतारा है।