Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-Sep-2023

भोपाल में लगेगा बागेश्वर धाम पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार 27 और 28 सितंबर को हनुमंत कथा होगी बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा से पहले मंगलवार को राजधानी भोपाल में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम 4 बजे अन्नानगर से शोभायात्रा शुरू होगी जो करीब 20Km लंबी होगी। 27 और 28 सितंबर को करोंद स्थित पीपुल्स मॉल के पीछे 55 एकड़ एरिये में फैले ग्राउंड में हनुमंत कथा होगी। इस दौरान पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दिव्य दरबार भी लगाएंगे। कथा की टाइमिंग दोपहर 2 बजे रहेगी जबकि दिव्य दरबार सुबह 10 बजे से लगेगा। जबलपुर में राजुल बिल्डर के ठिकानों पर रेड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मंगलवार सुबह जबलपुर शहर में फर्म राजुल बिल्डर पर छापा मारा है। इसके मालिक दिलीप मेहता के घर और दूसरे ठिकानों पर भी रेड की है। उनके करीबियों के यहां भी छापा पड़ा है। टीम दस्तावेज की जांच कर रही है। टैक्स चोरी और रिटर्न में गड़बड़ी की शिकायत पर टीम ने एक साथ 10 से ज्यादा जगह छापामार कार्रवाई की है। सुभाष नगर से RKMP के बीच मेट्रो का सेफ्टी ट्रायल भोपाल के सुभाष नगर स्थित मेट्रो डिपो में कनेक्टिविटी और टेस्टिंग प्रोसेस पूरी होने के बाद कोच ट्रैक पर आ गए हैं। सोमवार को डिपो में ही मेट्रो ट्रैक पर चली। मंगलवार को इसका सेफ्टी ट्रायल रन शुरू हुआ। 2 अक्टूबर को फाइनल ट्रायल रन किया जाएगा। CM शिवराज सिंह चौहान फायनल ट्रायन रन को न सिर्फ हरी झंडी दिखाएंगे बल्कि मेट्रो का सफर भी कर सकते हैं। ट्राले में घुसी एंबलुेंस दो की मौत रायसेन में 5 साल के बच्चे का शव ले जा रही एंबुलेंस आगे जा रहे ट्राले में घुस गई। हादसे में बच्चे की दादी जयंती मिश्रा और एंबुलेंस ड्राइवर अरबाज खान की मौत हो गई। बच्चे के पिता विकास मिश्रा व दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना रायसेन जिले के सांची थाना क्षेत्र में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात 1 बजे हुई। सितंबर में अब तक 11 इंच बारिशMP में कोटा पूरा प्रदेश में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। सितंबर महीने में अब तक औसत 11 इंच बारिश हो चुकी है जबकि इस महीने की सामान्य बारिश 6 इंच है। 28 सितंबर से फिर नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इससे इंदौर जबलपुर शहडोल और रीवा संभाग फिर से भीगेंगे।