क्षेत्रीय
इस साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं । चुनाव के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी भोपाल पहुंचे । जहां उन्होंने चुनावी शंखनाद किया । पीएम मोदी करीब 11:00 बजे भोपाल स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर के द्वारा जंबूरी मैदान पहुंचे । जंबूरी मैदान के हेलीपैड से मोदी रोड शो करते हुए सम्मेलन स्थल तक पहुंचे । जहां उन्होंने खुली जीप में सवार होकर कार्यकर्ताओं के बीच उनका अभिवादन स्वीकार किया । इस दौरान पंडाल में बैठे कार्यकर्ताओं ने जोर जोर से नारे लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया ।