Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Sep-2023

BJP कार्यकर्ताओं की बस ट्रक में घुसी 39 कार्यकर्ता घायल 3 की हालत गंभीर 39 कार्यकर्ता घायल 3 की हालत गंभीर भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने खरगोन से जा रहे BJP कार्यकर्ता और समर्थकों की बस रोड पर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में 39 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार्यकर्ता रायसागर खापर जामली और रूपगढ़ के रहने वाले हैं। हादसा देर रात 12.30 बजे कसरावद के पास शारदा गांव में हुआ। मैंने कहा-यह माल टिकाऊ है बिकाऊ नहीं पीडब्ल्यूडी मंत्री और रहली विधायक गोपाल भार्गव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने मुझ पर भी डोरे डालने की कोशिश की। लेकिन मैंने कहा कि यह माल टिकाऊ है बिकाऊ नहीं। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 20 साल तक विपक्ष में रहा। कांग्रेस के दिग्विजय सिंह 10 सालों तक मुख्यमंत्री रहे। श्यामा चरण शुक्ल मुख्यमंत्री रहे मोतीलाल वोरा मुख्यमंत्री रहे मैं 20 साल विपक्ष में रहा। लेकिन आज कल तो आदमी जरा से में बिक जाते हैं। बड़वानी में हॉस्पिटल पहुंचने के पहले ही डिलीवरी बड़वानी जिले से एक गर्भवती महिला को उसके परिजन कंधों पर लटकाकर 5 किलोमीटर दूर एम्बुलेंस तक ले गए। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। मामला पानसेमल विकासखंड के ग्राम खाम घाट का है। गांव में सड़क नहीं होने से बीमार लोगों को ऐसे ही ले जाना पड़ता है। पेड़ से टकराई कार निरीक्षक समेत 5 की मौत उमरिया जिले के पाली रोड पर रविवार देर रात दो बजे एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में खनिज विभाग शहडोल में पदस्थ निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी लोक सेवा प्रबंधक अविनाश दुबे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पुष्पेंद्र त्रिपाठी के रिश्तेदार रीवा से शहडोल आए हुए थे। इन्हीं का जन्मदिन मनाने ये ढाबे गए थे। वापस आते समय कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सामान्य से सिर्फ 0.2% बारिश कम; तीसरा दौर 28 से भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में अभी दो-तीन दिन कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। बंगाल की खाड़ी में मानसूनी सिस्टम बनने की संभावनाओं के चलते 28 सितंबर से बारिश का एक दौर और आ सकता है।