Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
24-Sep-2023

व्यक्तिगत स्वार्थो की पूर्ति न होने के कारण करते है हमारा विरोध-राजेश पाठक निकट ज्ञानोदय लर्निग सेंटर का हुआ उद्घाटन पुलिस परिवार के बच्चों को मिलेगी सुविधा कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने हजारों कार्यकर्ता भोपाल रवाना मध्यप्रदेश कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष एवं जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष राजेश पाठक ने कहा कि जिले में कबड्डी संघ वर्षो से इस खेल को प्रोत्साहित करने के लिये अनेक स्पर्धायें निरंतर कराते आ रहा है। जिसके सकारात्मक परिणाम भी देखने मिल रहे है कि पूर्व की अपेक्षा वर्तमान में जिले के कोने में विभिन्न अवसरों पर कबड्डी की स्पर्धायें निरंतर आयोजित हो रही है यहां प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी स्पर्धा का भी आयोजन हो चुका है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए संघ ने निर्णय लिया है कि आगामी महिनों में हम बालाघाट की पावन धरा पर राष्ट्रीय महिला कबड्डी स्पर्धा का आयोजन कराया जायेगा। . पुलिस परिवार के बच्चों को उनके कैरियर बनाने में मदद करने की मंशा से स्थानीय पुलिस लाईन में ज्ञानोदय लर्निग सेंटर का शुभारंभ रविवार को पुलिस अधीक्षक के हस्ते किया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश के सभी जिलों में एक लर्निग सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके तहत शहर आज जिले में भी लर्निग सेंटर का उद्घाटन किया गया। जिसमें वर्तमान में पुलिस लाईन व पुलिस परिवारों के बच्चों को पढऩे की प्राथमिकता होगी। इस सेंटर का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों को अच्छा माहौल देना है । एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आव्हान पर भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन 25 सितंबर को होने जा रहा है। राजधानी भोपाल में लगभग 10 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं का हुजूम होगा जिन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में विजयश्री का संकल्प दिलाया जायेगा। बालाघाट से भी इसी जज्बे के साथ 24 सितंबर को लगभग 2 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं का काफिला भोपाल के लिये रवाना हुआ। विशेष ट्रेन को बालाघाट स्टेशन में केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन भाजपा ज़िलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को जिले के 1488 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। शहर के नपा के महात्मा गाँधी परीक्षा केंद्र पर कलेक्टर श्री गिरीश कुमार मिश्रा ने निरीक्षण करते हुए परीक्षा से सम्बंधित जानकारी डीपीसी डॉ. एमके शर्मा से प्राप्त की। डीपीसी ड़ॉ. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा आयोजन की निगरानी के लिए 61अधिकारियों को नियुक्त किया गया। 1488 परीक्षा केंद्रों पर 16921 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा का मूल्यांकन 150 अंकों का होगा जिसमें 50 अंक पढ़ना 50 लिखना और 50 अंक गणित के शामिल होंगे। नगर मुख्यालय से 10 कि.मी. दूर स्थित ग्राम जाम में संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताहिक ज्ञानयज्ञ कथा का शुभारंभ बिते 20 सितम्बर को कलशों की भव्य शोभायात्रा के साथ किया गया l जहां कथावाचक पंडित संतोष पांडे के द्वारा पूरे विधि विधान के साथ भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा अर्चना कर श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ किया गया जिसकेेे बाद से प्रतिदिन गीता का महत्व राजा परीक्षित की कथा के साथ ही श्री कृष्ण जी के जन्म से लेकर उनके पावन अवतारों एवं लीलाओं का श्रवण अपनी ओजस्वी वाणी से ज्ञान प्रेम एवं भक्ति रस से पूर्ण कथा का रसास्वादन कर रहे हैं आयुष मंत्री रामकिशोर नानो कावरे दिनांक 24 सितंबर 2023 को अपने विधानसभा क्षेत्र परसवाड़ा को सौगात देते हुए लगभग 3 करोड रुपए के विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया । मंत्री श्री कावरे ने ग्राम मोहगांव ग्राम पंचायत नेवरगांव में नल जल योजना का भूमिपूजन (लागत 49.28 लाख रूपये) सेरवी मे सेरवी जलाशय मरम्मत कार्य हेतु भूमिपूजन (लागत 24.42 लाख रूपये) एवं नल जल योजना कार्य का सेरवी (लागत 48.72 लाख रूपये) खामी (लागत 34.89 लाख रूपये) दुरेन्दा (लागत 35.07 लाख रूपये) सुरिया (लागत 50.31 लाख रूपये) के लिए भूमिपूजन तुमडीटोला (मगरदर्रा)मे विधायक निधि से सी.सी. रोड निर्माण हेतू भूमिपूजन (लागत 3.49 लाख रूपये) ओरम्हा में विधायक निधि से सभामंच निर्माण हेतू भूमिपूजन (लागत 02 लाख रूपये)एवं डोंगरबोडी जलाशय मरम्मत कार्य हेतु भूमिपूजन (लागत 43.39 लाख रूपये) मंझारा (टवेझरी) में विधायक निधि से सभामंच निर्माण हेतू भूमिपूजन (लागत 02 लाख रूपये) टवेझरी में विधायक निधि से सभामंच निर्माण हेतू भूमिपूजन (लागत 2.5 लाख रूपये) किया