Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
23-Sep-2023

छात्र छात्राओं ने पूछे सांसद नकुलनाथ से सवाल आईपीएस कॉलेज में सांसद नकुलनाथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने सांसद नकुलनाथ से कई विषयों पर सवाल पहुंचे। जिसका जवाब सांसद ने बड़ी स्पष्टता के साथ दिया और अपना अनुभव भी साझा किया। इस दौरान सांसद नकुलनाथ के साथ कॉलेज के शिक्षक व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मकान में मिली अवैध शराब सहित देसी कट्टा आरकान्स सिटी में देर रात पुलिस ने एक मकान में छापा मारा जिसमे मौके पर 6 राउंड देसी कट्टा मिला साथ ही 40 हजार की शराब जब्त की गयी। पुलिस ने मौके से 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। वाहनों की जांच पर निकले न्यायधीश अब तक परिवहन विभाग का अमला और यातायात पुलिस ही वाहनों की जांच करते देखी गई है। लेकिन पहली बार ऐसा सामने आया जब खुद न्यायधीश ने जांच की बागडोर संभाली। शनिवार को नागपुर रोड के लिंगा बायपास में इस अभियान के दौरान 107 छोटे बड़े ऐसे वाहनों पर कार्रवाई की गई है जिनमें परिवहन नियमों का पालन नहीं मिला। कार्रवाई में 73000 हजार रूपए का शुल्क वसूला गया है। बुजुर्ग को गुमराह कर एटीएम से उड़ाए 40 हजार रुपये वार्ड क्रमांक 1 में सामने आया है जहां एक युवक ने एक बुजुर्ग को गुमराह करके 40 हजार रुपए की रकम जानकारी के अनुसार परासिया के वार्ड क्रमांक 21 बजरंग वार्ड के निवासी कमल सिंह डेहरिया अपना एटीएम लेकर चांदामेटा के वाटिका कांपलेक्स में गए थे। एटीएम से रुपए निकालने के दौरान जब उन्होंने पिन डाला। पीछे खड़े एक व्यक्ति ने पिन देख लिया। इसके बाद वृद्ध से बोला मै रुपए निकाल देता हूं। उसने थोड़ी देर बाद कार्ड वापस करते हुए बोला पैसे नही निकल रहे है जब बुजुर्ग घर पहुंचे तो मैसेज आया कि एटीएम से 40 हजार रुपए निकाल लिए गए जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी गयी है। महात्मा गांधी को गंदगी से बचाने मुंह पर बांधा पट्टी शहर के व्यस्ततम इलाके गांधी गंज में गन्दगी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला जहां वार्ड नं 17 के क्षेत्रवासियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उन्हें गंदगी से बचने के लिये नाक में पट्टी बांध दी। रहवासियों का कहना है कि प्रतिमा के आस पास से लेकर जगह जगह गन्दगी फैली हुई है और निगम अमले को इस बारे में कई बार शिकायत भी को जा चुकी है परंतु सफाई कर्मियों द्वारा इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा। पथ विक्रेताओं को सीएम का तोहफा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज पथ विक्रेता महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका भोपाल लाल परेड ग्राउंड से पथ विक्रेताओं को ऑनलाइन खाते में राशि वितरित की गई। जिसका आयोजन नगर निगम द्वारा टाउन हॉल में वर्चुअल के माध्यम से आयोजित किया गया इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू शेषराव यादव विजय झंझरी सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में पथ विक्रेता उपस्थित रहे। हजारों मजदूरों को सांसद का वादा हजारों मनरेगा मेट एवं श्रमिकों द्वारा कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया और पोला ग्राउंड में एकत्रित हुए जिनके बीच सांसद नकुलनाथ भी पहुंचे। हजारों की संख्या में दशहरा मैदान पहुंचे। मनरेगा एवं मेट श्रमिकों को सांसद ने विश्वास दिलाया की ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्यक्रम के तहत काम करने वाले मेट संगठन की जो भी मांगे हैं उन्हें कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरी की जाएगी। राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ हर्रई ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपने छः सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रभात पोषण साथी ने राष्ट्रीय पोषण माह में दिया संदेश आज स्कूल के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय पोषण दिवस के उपलक्ष्य में पोषण रैली निकाली गई। रैली में सहभागिता NGO. से प्रियंका मालवी ज्योति मोहरिया सतरूपा चन्द्रवंशी रोशनी चौकसे एवं आंगनवाड़ी आशा कार्यकर्ता सहित स्कूल के समस्त टीचर उपस्थित रहे। बच्चों ने रैली में पोषण संबंधित जानकारी देते हुए पुरा गाँव में भ्रमण किया। कार्यक्रम का आयोजन अमेरिकन इंडियन फाऊडेशन तथा हिन्दुस्तान यूनिलिवर द्वारा कराया गया। खेलो एम पी यूथ गेम जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग चेम्पियनशिप सम्प्पन खेलो एम पी यूथ गेम जिला स्तरीय चेम्पियनशिप वल्ड वाइड जिम में संघ के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह बैस के मुख्य आतिथ्य में तथा आर आर नागलेरविकांत अहिरवार के विशेष उपस्थिति में सम्प्पन हुआ। बालक वर्ग में अलग अलग वेट केटेगिरी में खिलाड़ियों का चयन हुआ जिसमें छः बालक एवं पांच बालिका खिलाड़ी का चयन हुआ। छात्रावास में छात्र की मौत से मचा हड़कंप अमरवाड़ा के सोनपुर आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास में रहने वाले एक छात्र की शनिवार को तबीयत खराब होने के बाद संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इससे ट्राइबल विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल ट्राइबल विभाग के सहायक आयुक्त सत्येंद्र सिंह मरकाम सोनपुर छात्रावास पहुंचे। जिन्होंने छात्रावास का निरीक्षण करने के साथ मृत बालक के परिजनों से मुलाकात की। सोनपुर छात्रावास में बोरगांव बटकाखापा निवासी कक्षा ग्यारहवीं का विद्यार्थी ओमप्रकाश पिता रमेश मर्सकोले उम्र 18 वर्ष रहता था जिसकी शनिवार सुबह अचानक तबीयत खराब हुई जिसे स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।