राज्य
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शनिवार को इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सामाजिक कार्यक्रमों के अलावा युवाओं और पार्टी से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कमल नाथ ने खजराना मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन किये। खजराना मंदिर में दर्शन के बाद कमलनाथ कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने हाल ही में बीजेपी से इस्तीफा दे चुके प्रमोद टंडन दिनेश मल्हार और महू के राम किशोर शुक्ला को कांग्रेस शामिल किया। तीनों ही नेताओं के कांग्रेस जॉइन करने पर कार्यकर्ता ने गांधी भवन के सामने आतिशबाजी कर जश्न मनाया।