Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
22-Sep-2023

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दल अपने अपने प्रचार प्रसार के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं इसी कड़ी में कांग्रेस की ओर से अब मध्य प्रदेश की सियासत में गंगाजल की एंट्री हुई है । कांग्रेस नेता गंगाजल के साथ कमलनाथ के 11 वचनों के पोस्टर घर-घर बाटेंगे । तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के इस प्रचार प्रसार पर भारतीय जनता पार्टी ने सवालिया निशान खड़े किए हैं । भाजपा की ओर से नरेंद्र सलूजा ने इसे लेकर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को सबसे पहले गंगाजल की जरूरत है क्योंकि कांग्रेस के नेता सनातन धर्म पर सवाल खड़े करते हैं ।