1. छिंदवाड़ा के युवक का नागपुर में अपहरण जिले के अमरवाड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक का नागपुर में अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 2 घंटे के अंदर युवक को ढूंढ निकाला और आरोपियों को गिरफ्तार करने में नागपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ए. एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि अमित बंशकार अपनी बुआ के लिए कैंसर की दवाई लाने नन्दौरा महाराष्ट्र गया था। लेकिन आज परिजनों को फोन के माध्यम से जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने उसे बंधक बना लिया है और पैसे की मांग कर रहे हैं। पैसे प्राप्त नहीं होने पर क्षति पहुंचने की बात कह रहे हैं। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क कर 2 घंटे के अंदर जलगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अपहरणकर्ताओं के चुंगल से छुड़ा लिया। 2. हाथ ठेले में लादकर पति का इलाज करने अस्पताल पहुंची महिला जुन्नारदेव निवासी मजदूर का पैर कार्य करते वक्त कट गया जिसका इलाज कराने महिला गीता नागवंशी अपने पति हेमंत को हाथठेला पर लादकर अस्पताल पहुंची। महिला अपने पति का इलाज करने क़े लिए ठिलिया किसी से लेकर अपने पति को 3 किलोमीटर दूर हॉस्पिटल तक अकेले लेकर पहुंची। महिला ने बताया की 108 में कई बार फ़ोन करने के बाद भी एम्बुलेंस नही पहुंची तो स्वयं ही अपने पति को ठिलिया में लेटाकर अस्पताल पहुंच गयी। 3. सहायक कलेक्टर ने किया अस्पताल का निरीक्षण जिला प्रशासन के द्वारा जिला अस्पताल में व्यवस्था बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं कलेक्टर मनोज पुष्प के निर्देश पर आज सहायक कलेक्टर तनुश्री मीणा जिला अस्पताल पहुंची जहां पर उन्होंने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था देखने के साथ मरीजों से चर्चा की और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 4. शहर के बायपास बने शराबियों का अड्डा शहर के बायपास सूरज ढलते ही शराब का अड्डा बन जाते हैं। वहीं आवागमन करने वालों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। प्रदेश भर में आहाते बंद होने के बाद से यह संख्या और तेजी से बढ़ गयी है। अंधेरा होते ही सड़क के किनारे लगी गाड़ियां इस बात का सबूत दे रहे हैं कि किस तरह से कानून को ताक पर रख कर खुलेआम जाम छलक रहे हैं। 5. राजस्व निरीक्षक संघ ने किया पटवारीयों का समर्थन मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ द्वारा पटवारी संघ द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा एवं राजस्व निरीक्षकों से पटवारी का कार्य न करवाए जाने की मांग की गयी। 6. डेम बनने से बह गया खेत अब नही हो रही सुनवाई इमलीखेड़ा के माहोरे परिवार का लगभग एक एकड़ खेत कुलबहरा नदी के पास में बने डैम के कारण बह गया है जिससे कि लाखों रुपए का नुकसान हो गया है जिसको लेकर आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। पीड़ितों का कहना है कि कई बार आवेदन देने के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है। 7. आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का लाइव प्रसारण ओम्कारेश्वर में आज आदि गुरु शंकराचार्य की बहु प्रतिमा का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अनावरण किया गया जिसको लेकर पूरे प्रदेश में भाजपा के द्वारा लाइव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में श्री सृष्टि माता मंदिर में कार्यक्रम लाइव प्रसारण देखने मिला। 8. शौर्य यात्रा का भाजपा महिला मोर्चा ने किया स्वागत विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाली गयी शौर्य यात्रा का भाजपा महिला मोर्चा ने भाजपा कार्यालय में फूल मालाओं के साथ पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। 9. माहोरे समाज ने किया प्रशिक्षकों का सम्मान पुलिस ग्राउंड में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षक जिनके माध्यम से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होता है ऐसे ट्रेनरो को माहोरे समाज युवा संगठन के द्वारा सभी प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। 10. सकल दिगम्बर जैन समाज मना रहा पर्यूषण महोत्सव सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा दशलक्षण महापर्व की मंगल आराधना की जा रही है इस अवसर पर जैन समाज के श्रावक श्राविकाओं ने नगर के विविध जिनालयों में धर्म के तीसरे लक्षण उत्तम आर्जव धर्म की मंगल आराधना की और सामूहिक रूप से पूजन विधान में हिस्सा लेकर मंगलगान के साथ जिनशासन की मंगल प्रभावना करते हुए पर्यूषण महोत्सव के साथ अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया। 11. पटवारी संघ ने निकाली चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश पटवारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है इसी क्रम में पटवारी संघ द्वारा आज चौरई से चुनरी यात्रा निकालकर कपुरदा माता मंदिर में अपनी मांगों को लेकर चुनरी चढ़ाई गई एवं प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया। 12. टीम छिंदवाड़ा ने शहर को कचरा मुक्त बनाने किया श्रमदान स्वच्छता ही सेवा पखवाडा के अंतर्गत शहर को कचरा मुक्त बनाने के लिए शहर के वार्ड क्रमांक 19 रेलवे स्टेशन जैसे अधिक आवाजाही वाले सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक क्षेत्रों की सफाई की गई साथ ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से कचरा ट्रेन से बाहर ना फेकने कचरा कूड़ेदान में डालने गंदगी न फ़ैलाने और स्वच्छता बनाए रखने का सन्देश दिया गया। 13. गोरखा समाज की महिलाओं ने मनाया तीज महोत्सव गोरखा समाज की महिलाओं द्वारा आज मोहन नगर स्थित खेड़ापति माता मंदिर में तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समाज की सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और त्योहार को बड़े ही हर्षोल्लाह के साथ मनाया।