क्षेत्रीय
लाडली बहन योजना के बाद मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने बहनों के लिए बड़ी योजना की शुरुआत की है इस योजना के तहत जिन लोगों को अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है उनके लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना जन आवास योजना शुरू की गई है इस योजना के लिए सरकार ने लाडली बहनाओं के फॉर्म भी भरवाना शुरू कर दिए हैं । प्रदेश की शिवराज सरकार की इस योजना को लेकर कांग्रेस नेत्री और विधायक हिना कांवरे ने सवालिया निशान खड़े किए हैं । उन्होंने ईएमएस टीवी से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले 18 सालों से भाजपा की सरकार है फिर भी भाजपा को चुनाव के समय ही बहनों की याद आई है लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है ।