रीवा शहर में कलेक्ट्रेट गेट के सामने गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। वारदात में एक युवक के हाथ में गोली धंस गई है। दो गुटों के बीच गैंगवार देख स्थानीय लोग डर गए। तुरंत सिविल लाइन पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है। साथ ही शहर की घेराबंदी कराई है। फिर भी शातिर आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गए है। BJP के पूर्व सांसद बोध सिंह भगत ने कांग्रेस जॉइन की बालाघाट के बडे़ BJP नेता और पूर्व सांसद बोध सिंह भगत ने बुधवार को कांग्रेस जॉइन कर ली। भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में उन्हें PCC चीफ कमलनाथ ने सदस्यता दिलाई। बोध सिंह भगत के साथ बुधनी के BJP नेता राजेश पटेल और इंदौर के BJP नेता प्रमोद टंडन ने भी आज कांग्रेस की सदस्यता ली। इंदौर में भारत-आस्ट्रेलिया मैच से पहले फिर बारिश का अलर्ट इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 24 सितंबर को इंदौर में होने वाला है। 23 सितंबर को दोनों टीम इंदौर पहुंचेंगी। फिलहाल पिच तैयार करने के साथ ही कुर्सियों की साफ सफाई हो रही है। पिछले दिनों इंदौर में हुई जोरदार बारिश के बाद मौसम खुला हुआ है लेकिन पिच बनाने और मैच कराने के लिए अब 3 दिन मौसम खुला रहना जरूरी है कक्काजी बोले- मप्र में विकासपुरुष और विनाशपुरुष के बीच चुनाव देश की राजधानी दिल्ली को एक बार फिर से किसान के द्वारा घेराबंदी करने की तैयारी की जा रही है। लोकसभा चुनाव से पहले साल 2024 में संयुक्त किसान मोर्चा का दिल्ली में बड़ा आंदोलन हो सकता है। यह बात राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसान आंदोलन के संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक शिवकुमार शर्मा “कक्काजी” ने कही। BTR में बाघ ने ग्रामीण पर हमला किया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बार फिर बाघ ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। मंगलवार देर रात बुजुर्ग की मौत हो गई। ये तीन दिन में बाघ के हमले की तीसरी घटना है। इससे पहले रविवार को और सोमवार को बाघ ने दो ग्रामीणों पर हमला किया था। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बारिश थमने से गर्मी का जोर मध्यप्रदेश में बारिश का दौर थमते ही गर्मी का असर बढ़ गया है। मंगलवार को भोपाल इंदौर ग्वालियर जबलपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में दिन का टेम्प्रेचर 2 डिग्री तक बढ़ गया। खंडवा में डेढ़ इंच से ज्यादा बारिश हो गई। ऐसा ही मौसम बुधवार को भी रहेगा।