Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Sep-2023

सीहोर जिले में शुक्रवार से भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा आ चुकी है और आष्टा के बाद इछावर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस नेताओं पर पुलिस करवाई शुरू हो गई है। ऐसे में आष्टा और इछावर क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं को पुलिस द्वारा नजर बंद किया जा रहा है। आष्टा में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष गुलाब भाई ठाकुर को उनके ही घर में नजर बंद कर दिया गया है। वहीं विधानसभा क्षेत्र इछावर में पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल के साथ ग्रामों का दौरा कर रहे युवा कांग्रेस के विदिशा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष बृजेश पटेल को पुलिस ने पकड़ लिया है और उन्हें रेस्ट हाउस में नजर बंद कर दिया है। मामले में पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल का कहना है कि भाजपा अपनी यात्रा निकाल रही है हम परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं ऐसे में कांग्रेस के नेताओं पर बिना वजह कार्रवाई किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।