Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
16-Sep-2023

एमपी में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जन आक्रोश यात्रा निकालेगी। गणेश चतुर्थी के दिन इस यात्रा की शुरुआत होगी। जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस शिवराज सरकार पर भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर जोरदार हमला बोलेगी। इसके लिए कांग्रेस के आरोप पत्र में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को जोर-शोर से जनता के बीच रखा जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस जनता के सामने अपने 11 वचनों को भी रखेगी। राजधानी भोपाल में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और पूर्व सीएम कमलनाथ ने इसकी जानकारी दी।