तीन साल के ब्रेक के दौरान आर्यन ने किया शाहरुख को मोटिवेट ब्रेक के दौरान आर्यन ने किया था शाहरुख को मोटिवेट शाहरुख खान और उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘जवान’ की टीम ने हाल ही में मुंबई में सक्सेस मीट होस्ट की। इवेंट में शाहरुख ने बताया कि जब वो ब्रेक पर थे तब उन्हें वापस फिल्में करने के लिए किसने मोटिवेट किया। शाहरुख ने 2019 में फिल्म ‘जीरो’ के फ्लॉप होने के बाद 3 साल का ब्रेक लिया था। मेरे लिए तीन साल बाद फिल्म के सेट पर लौटना बिल्कुल नया जैसा था। उस वक्त मेरे बड़े बेटे आर्यन ने मुझसे कहा- जब हम बड़े हो रहे थे तो हमें पता था कि आपकी स्टारडम क्या है.. सुहाना को भी पता था कि आपकी स्टारडम क्या है..पर इस लिटिल वन अबराम को सिर्फ इतना ही पता है कि आप स्टार हो इसने आपका स्टारडम कभी महसूस नहीं किया। तो प्लीज अगली 5 फिल्मों के लिए इतनी मेहनत कीजिए कि उसे यह फील हो जाए।’ डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने की विक्की कौशल की तारीफ डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने विक्की कौशल की तारीफ है। उन्होंने कहा है कि अब तक किसी ने भी विक्की कौशल के रियल टैलेंट को नहीं पहचाना है। जिस्ट को दिए एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने कहा है कि कामयाबी हासिल करने के बाद भी विक्की जरा भी नहीं बदलें हैं। न्यूयॉर्क से वेकेशन मनाकर वापस लौटे रणबीर- आलिया शुक्रवार को मुंबई एयरपोर्ट पर कई सेलेब्स नजर आए। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अपने पति रणबीर कपूर के साथ स्टाइलिश लुक में एयरपोर्ट पर दिखाई दीं। इनके अलावा दिग्गज एक्टर अनिल कपूर सोनू सूद शमिता शेट्टी और नुसरत भरूचा को भी स्पॉट किया गया। आलिया इन दिनों अपनी हालिया फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और हॉलीवुड रिलीज हार्ट ऑफ स्टोन की सफलता के बाद रणबीर के साथ न्यूयॉर्क में वेकेशन मनाने गई थीं।