Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Sep-2023

MP में ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा! चट्‌टान गिरने से ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया मुंबई रेलवे ट्रैक पर हजरत निजामुद्दीन से पुने के लिए चलने वाली दर्शन एसएफ एक्सप्रेस (12494) डिरेल हो गई। MP के रतलाम से दाहोद सेक्शन के बीच ट्रैक पर चट्‌टान गिरने की वजह से ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। हादसे में जनहानि नहीं हुई है। सिस्टम ने मध्यप्रदेश को तरबतर कर दिया बंगाल की खाड़ी से उठे सिस्टम ने मध्यप्रदेश को तरबतर कर दिया। छोटे-बड़े नदी - नाले उफना गए हैं। बरगी तवा ओंकारेश्वर इंदिरा सागर सतपुड़ा माचागोरा पारसडोह बांध के गेट खोलना पड़ गए। इंदौर उज्जैन बैतूल नर्मदापुरम खंडवा और हरदा में आज स्कूलों में अवकाश घोषित करना पड़ा। इंदौर में शुक्रवार शाम से लगातार बारिश इंदौर में शुक्रवार शाम से लगातार बारिश शनिवार सुबह आफत में बदल गई है। 24 घंटे में सात इंच से ज्यादा पानी गिरा है। इससे कई घरों में पानी घुस गया है। लोग घर में ही कैद हैं। महेश नगर में निचली बस्ती के घरों को खाली करा लिया गया है। और भी कई इलाकों में घर खाली कराकर रिलिफ कैम्प में भेजे जा रहे हैं। इंदौर से जोधपुर जा रही बस उज्जैन में पलटी 3 की मौत उज्जैन में इंदौर से जोधपुर जा रही बस पलटने से कंडक्टर और 2 यात्रियों की मौत हो गई। 8 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घटना शुक्रवार देर रात जिले के खाचरोद में फर्नाखेड़ी में हुई। अशोक ट्रैवल्स की बस बारिश के कारण अंधे मोड़ दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 40 यात्री सवार थे। भोपाल में फांसी के फंदे पर मिले युवक-युवती के शव भोपाल में युवक-युवती के शव फांसी के फंदे पर मिले। शुक्रवार देर रात सुभाषनगर क्षेत्र में पटरी के पास लगे पेड़ पर दोनों के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। युवती के हाथों में मेहंदी लगी है।